34.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

लालू यादव की जगह नये सुप्रीमो को मिलेगी राजद की कमान? तेज- तेजस्वी, राबड़ी या कोई और..जानें सियासी हलचल

न्यूज़ डेस्क: राजद के सुप्रीमो अभी लालू प्रसाद यादव हैं. लेकिन सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज है कि आरजेडी अब नये प्रमुख को चुनने की तैयारी में है. लालू प्रसाद की सेहत अब नासाज रहने के कारण इस तरफ कुछ नया फैसला लिया जा सकता है. चर्चा यह है कि खुद लालू प्रसाद ही अब यह चाहते हैं कि संगठन को मजबूत करने के लिए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सक्रिय नेता के हाथ में जाए.

20 फरवरी को पटना में राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है. राजद सुत्रों की मानें तो ये बैठक बेहद अहम है और इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर भी बात होनी है. वर्तमान में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव हैं. उनके तीन वर्षों का कार्यकाल आगामी 10 दिसंबर को खत्म होने वाला है. लेकिन लालू यादव की सेहत जिस तरह बिगड़ी हुई है वो बहुत अधिक सक्रिय रहने में लाचार हैं. जिसके बाद ऐसा संभव है कि समय से पहले ही राजद अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन ले.

राजद के स्थापना दिवस यानी पांच जुलाई से शुरू होने वाला संगठन चुनाव व सदस्यता अभियान की प्रक्रिया मार्च से ही इस बार शुरू हो जाएगी. ऐसा माना जा रहा है कि सितंबर से अक्टूबर के बीच ही राजद अपने नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के सिर पर ताज रख देगा. 20 फरवरी को पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी है. अब इस बात की चर्चा तेज हो गयी है कि राजद अध्यक्ष के पद पर लालू प्रसाद यादव की जगह कौन लेगा.

लालू यादव ने बिहार में राजद के नेतृत्व का जिम्मा अपने छोटे बेटे तेजस्वी को सौंपा. पिछले विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने यह सिद्ध कर दिया कि उनके नाम पर मुहर लगाकर लालू यादव ने सही फैसला लिया. तेजस्वी के नेतृत्व में राजद ने मजबूती से चुनाव लड़ा और सम्मानजनक टक्कर दी. तेजस्वी यादव को पूरी पार्टी में सर्वमान्य नेता के तरह देखा जाता है. उनके नेतृत्व में राजद अब दूसरे राज्यों में भी पांव पसारने की तैयारी में है.

लालू यादव के विकल्प में पहले राबड़ी देवी को देखा जाता था. लेकिन अब पूरी तरह से राजद के नेतृत्व और लालू प्रसाद के विकल्प के तौर पर तेजस्वी यादव को ही देखा जाता है. लालू यादव वर्चुअल संवाद के दौरान खुलकर यह बात सबके बीच रख चुके हैं कि तेजस्वी यादव ने उनके आंकलन से अधिक खुद को साबित किया है. राजद सही हाथ में गया है. ऐसा माना जा रहा है कि अब तेजस्वी यादव ही लालू यादव की जगह लेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाएंगे. हालांकि अभी अंतिम फैसले के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: