30.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा कप्तान, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को आराम

न्यूज़ डेस्क: इंग्लैंड दौरे के बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज के दौरे पर जाएगी। वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया को 5 टी20 मुकाबले और तीन एकदिवसीय मुकाबले खेलने हैं। आज टी-20 मुकाबलों के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। सबसे अच्छी बात यह है कि वेस्टइंडीज दौरे के लिए रोहित शर्मा उपस्थित रहेंगे। हालांकि विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को इसी दौरे पर आराम दिया गया है। विराट कोहली को लेकर काफी समय से यह कयास लगाए जा रहे थे कि शायद ही वेस्टइंडीज दौरे पर मौजूद रहेंगे। यह साफ हो गया है कि विराट कोहली वेस्टइंडीज दौरे पर मौजूद नहीं रहेंगे।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में बहुत ज्यादा बदलाव किया गया है। आर अश्विन, केएल राहुल और कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, 18 सदस्य टीम में उमरान मलिक को जगह नहीं मिली है। 18 सदस्य टीम में शामिल केएल राहुल और कुलदीप यादव फिटनेस पर अभी भी संशय है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 टी-20 आई के लिए भारत की टीम: आर शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, केएल राहुल*, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई , कुलदीप यादव*, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टी-20 सीरीज

29 जुलाई, पहला टी-20

1 अगस्त, दूसरा टी-20

2 अगस्त, तीसरा टी-20

6 अगस्त, चौथा टी-20

7 अगस्त, पांचवां टी-20

वनडे श्रृंखला में भारत के कप्तान होंगे धवन

नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में शिखर धवन को त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में 22 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिये बुधवार को भारतीय टीम का कप्तान चुना गया जबकि विराट कोहली और ऋषभ पंत उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें विश्राम दिया गया है।

टीम इस प्रकार है : शिखर धवन (कप्तान), रविंद्र जडेजा (उप कप्तान), रूतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: