30.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

शिवसेना में बड़े बदलाव के संकेत, उद्धव ठाकरे ने वफादारों को दी बड़ी जिम्मेदारी

न्यूज़ डेस्क: महाराष्ट्र की सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपनी पार्टी ‘शिवसेना’ को बचाने की कवायद में जुटे हुए हैं। उद्धव ठाकरे पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से नहीं मिलने के आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मिलने का सिलसिला तेज कर दिया है और मातोश्री के प्रति वफादारी निभाने वाले नेताओं की पदोन्नति भी दी जा रही है।

उद्धव ठाकरे के साथ हर मौके पर कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले बेटे आदित्य ठाकरे भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और प्रदेशभर में जा-जाकर धोखा देने वाले शिवसेना विधायकों का उल्लेख कर रहे हैं। साथ ही साथ एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट के बीच में वाकयुद्ध भी छिड़ा हुआ है। लेकिन इन सबसे हटकर उद्धव ठाकरे ने तीन महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां का ऐलान किया था।

ऐसे में उद्धव ठाकरे के बुरे वक्त में उनके साथ डटकर पार्टी को बचाने की कवायद में जुटे अरविंद सावंत और भास्कर जाधव को पदोन्नत किया गया है। जबकि उद्धव ठाकरे ने पार्टी के दिग्गज नेता लीलाधर दाके के बेटे को अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

सावंत को मिली बड़ी जिम्मेदारी

उद्धव ठाकरे के आदेश पर अरविंद सावंत, भास्कर जाधव और पराग लीलाधर दाके को शिवसेना सचिव नियुक्त किया गया है। यह जानकारी शिवसेना के केंद्रीय कार्यालय से एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: