33.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

होली के रंगों और पानी से करना चाहते हैं अपने स्मार्टफोन की प्रोटेक्शन? तो आजमाएं इनमें से कोई भी आसान भी ट्रिक

न्यूज़ डेस्क: होली की तैयारियां देशभर में जोर शोर पर जारी हैं। रंगों में डूबने और जमकर होली खेलने के लोग तैयार हैं। लेकिन पिछले साल की तरह इस साल भी कोरोना महामारी का साया होली पर छाया हुआ है। कोरोना का बढ़ता प्रकोप होली के रंगों को थोड़ा फीका तो जरूर करेगा। लेकिन कोरोना के नियमों का पालन करते हुए लोग अपने करीबियों के साथ इस त्योहार को मनाएंगे।

होली के दिन मौज मस्ती में लोग काफी डूब जाते है। ऐसे में ये अंदाजा नहीं रहता कि कौन सा कलर किस पर गिर जाएं। होली के रंगों और पानी की वजह से स्मार्टफोन के भी खराब होने का खतरा रहता है। ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि आप रंगों और पानी से अपने स्मार्टफोन की पहले ही हिफाजत कर लें। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे आसान ट्रिक्स के बारे में बता देते हैं, जिससे आप होली पर अपने स्मार्टफोन को बचा सकते हैं…

Advt.

– सबसे पुराना तरीका है लेमिनेशन। होली पर आप अपने स्मार्टफोन पर लेमिनेशन कर सकते हैं। इससे उसकी शक्ल थोड़ी खराब हो सकती है। लेकिन महंगे फोन को बचाने के लिए ये तरीका ठीक है। क्योंकि लेमिनेशन का खर्च भी काफी कम होता है।

– मार्केट में ऐसे कुछ लिक्विड प्रोटेक्शन मिलते हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप फोन को सुरक्षित करने के लिए कर सकते हैं।

– अगर आप अपने इसके लिए कोई खर्च नहीं करना चाहते है, तो ऐसे में बेहद ही आसान ऑप्शन है प्लास्टिक का पाउच अपने जेब में रखें। होली खेलते समय फोन को प्लास्टिक पाउस में रख दें। अगर आपके पास प्लास्टिक पाउच नहीं तो ये आसानी से मार्केट में मिल सकता हैं।

– हो सके तो फोन को होली खेलते समय यूज ना करें। फोन पर बात करने के लिए आप ब्लूटूथ डिवाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि अधिकतर ब्लूटूथ वॉटरप्रूफ होते है। नहीं तो आप कोई सस्ता सा इयरफोन भी इसकी जगह पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Advt.

– इसके अलावा आप एक और तरीका अपना सकते हैं। होली के दौरान अपने फोन के सभी खुले हिस्सों को एक टेप लगाकर ढंक दें, जिससे उसमें रंग और पानी ना जाए। फोन के माइक, हेडफोन जैक, चार्जिंग पोर्ट, स्पीकर को टेप से कवर कर दें।

– अगर गलती से भी फोन में पानी चला जाएं, तो एक कटोरी में कच्चा चावल ले लें। उसमें अपने मोबाइल को रखकर रात भर के लिए छोड़ दें। इस दौरान सिम कार्ड समेत बाकी चीज पहले ही निकाल लें। बीच-बीच में फोन की पोजिशन को भी बदलते रहें। ऐसा करने से फोन में जो पानी गया होगा, वो निकल जाएगा। चावल पानी को सोख लेगा। फोन में जब भी पानी चला जाए तो पानी को सुखाएं बिना ऑन ना करें, ऐसा करन से शॉर्ट सर्किट हो सकता है। फोन को हेयर ड्रायर से सुखाने की भी गलती ना करें।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: