34.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

19वीं बार नोएडा पहुंचे CM योगी- इस अंधविश्वास को लेकर पहले के मुख्यमंत्रियों पर बरसे

न्यूज़ डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के कोविड कंट्रोल रूम का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मरीजों को दी जा रहीं चिकित्सीय सुविधाओं को परखा। इसके बाद सीएम योगी ने प्रेसवार्ता कर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों पर निशाना साधा।

विधानसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री कोविड की तीसरी लहर में स्थिति का जायजा लेने बुधवार को ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान और क्यामपुर गांव पहुंचे। कोविड के दौरान अपनी सरकार के कार्यो को गिनाते हुए उन्होंने विरोधी दलों पर हमला किया। उन्होंने गौतमबुद्ध नगर से प्रदेश की जनता को संदेश देते हुए कहा कि पूर्व के मुख्यमंत्री गौतमबुद्ध नगर में आने से सिर्फ इसलिए संकोच करते थे कि कहीं उनकी कुर्सी न चली जाए।

उन्हें सिर्फ अपने जीवन और सत्ता की चिता थी। जनता के लिए कोई काम नहीं किया। जनता के लिए उनके पास एजेंडा नहीं था। जनता के आर्थिक उन्नयन के लिए भी उन्होंने कुछ नहीं किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वे कई बार गौतमबुद्ध नगर आ चुके हैं और जनता के हित में किए जा रहे कार्यो का निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कोविड की पहली व दूसरी लहर में केंद्र व प्रदेश सरकार ने मिलकर बेहतरीन काम किया है। तीसरी लहर में कोविड मरीजों के लिए इंतजाम का जायजा लेने के लिए फिर से आए हैं।

पहले के मुख्यमंत्री यहां आने से थे डरते

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां आना मेरे लिए इसलिए और भी जरूरी हो जाता है क्योंकि पहले के मुख्यमंत्री यहां आने से डरते थे। उनको यहां आने से सत्ता से बाहर हो जाने डर लगता था। उनके लिए स्वयं का जीवन और सत्ता महत्वपूर्ण होती थी। लेकिन जनता के हितों के लिए उनके आर्थिक उन्नयन के लिए इन नेताओं के पास एजेंडा नहीं था, इसलिए वह ऐसा करते थे। मुझे कई बार यहां आने का मौका मिला है। इस दौरान उन्होंने वैक्सीनेशन को लेकर ज्यादा जोर दिया।

सीएम योगी के सरकारी दौरे से बना सियासी माहौल

सीएम योगी के इस दौरे का प्रोग्राम मंगलवार को ही अचानक से बना था और इस दौरे को सरकारी दौरा करार दिया गया था, जिसके संबंध में पार्टी कार्यकर्ताओं को कोई सूचना नहीं दी गई थी और पार्टी के कार्यकर्ताओं को दौरे में सम्मिलित भी नहीं किया गया। लेकिन इस सरकारी दौरे से बने सियासी माहौल को भाजपा के नेता अपने लिए लाभदायक मान रहे हैं।

सीएम का जिले में 19वां दौरा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के बाद से ही मिथक तोड़ते आ रहे हैं। अपने इस कार्यकाल के अंतिम दौरे में वह इस संदेश को देने से भी नहीं चूके कि वह नोएडा आने से नहीं घबराए और बार-बार नोएडा आए।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व के मुख्यमंत्री यहां पर एक डर से नहीं आते थे कि उनका कार्यकाल पूरा नहीं होगा, लेकिन वह अपना कार्यकाल भी पूरा कर रहे हैं और बार-बार यहां पर आते भी रहे हैं। मार्च 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद वह 25 दिसंबर 2017 को सबसे पहले नोएडा आये थे। उसके बाद से लेकर अभी तक वह 18 बार गौतमबुद्धनगर जिले में आ चुके हैं और बुधवार को यह उनका 19 वां दौरा था।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: