33.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

30 की उम्र के बाद डाइट में जरूर शामिल करें ये चीज़ें, थम जाएगा बुढ़ापा और रहेंगे फिट

न्यूज़ डेस्क: उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारे शरीर में भी कई बदलाव आते हैं। बढ़ती उम्र में हड्डियां और मांशपेशियां कमजोर हो जाती हैं और कई तरह की बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में आपको खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। 30 की उम्र के बाद आपको स्वस्थ रहने के लिए अपनी डाइट में कुछ बदलाव जरूर करने चाहिए। बढ़ती उम्र में हमारे शरीर में कई जरुरी पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इससे बचने के लिए हमें अपने आहार में ऐसी चीज़ों को शामिल करना चाहिए जो पोषक तत्वों की आपूर्ति कर सकें। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि बढ़ती उम्र में भी स्वस्थ और फिट रहने के लिए आपको अपनी डाइट में कौन सी चीज़ें शामिल करनी चाहिए –

Poonam Advt.
Advt.

प्रोटीन युक्त चीज़ें खाएं

बढ़ती उम्र में मांसपेशियाँ कमजोर होने लगती हैं इसलिए आपको अपने आहार में प्रोटीन युक्त चीज़ें शामिल करनी चाहिए। इससे मांसपेशियाँ मजबूत बनेंगी और आपको दिनभर के कामों के लिए ताकत भी मिलेगी। अपने खाने में अंडे, दाल, सोया चंक्स आदि जरूर शामिल करें।

साबुत अनाज खाएं

बढ़ती उम्र के लोगों को अपने खाने में साबुत अनाज जैसे दलीय, बाजरा, ज्वार, गेंहू और ओट्स आदि शामिल करना चाहिए। मोठे फाइबर की उच्च मात्रा होती है जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके साथ ही अधिक फाइबर वाली चीज़ें खाने से पाचन प्रक्रिया भी अच्छी रहती है और खाना आसानी से पांच जाता है।

Advt.

हरी सब्जियां और ताज़े फल

हमें बचपन से ही हरी सब्जियां और ताज़े फल खाने की सलाह दी जाती है। बढ़ती उम्र में शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इससे बचने के लिए आपको अपने आहार में हरी सब्जियां और ताजे फल जरूर शामिल करने चाहिए। इनमें इनमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट, और विटामिन सी आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।

सीमित मात्रा में करें नमक का सेवन

बढ़ती उम्र में अक्सर हाई ब्‍लड प्रेशर की समस्‍या हो जाती है। इससे बचने के लिए कम मात्रा में नमक का सेवन करें। इसके साथ ही अपने खाने में प्याज, अदरक, लहसुन, नींबू, जीरा, मेथी के बीज, बादाम, अखरोट, नारियल पानी को शामिल करें क्योंकि ये मांसपेशियों को लचीला बनाने में मदद करते हैं और ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करते हैं।

तली भुनी चीज़ें न खाएं

बढ़ती उम्र में आप जितना हल्का भोजन लेंगे, उतना ही आपकी सेहत के लिए अच्छा होगा। बढ़ती उम्र में हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज़ और हार्ट अटैक का खतरा अधिक बढ़ जाता है। इसलिए तली-भुनी चीज़ों का सेवन करने से बचें और जितना हो सके हल्का भोजन करें।

कैफीन का कम सेवन करें

अगर आप चाय-कॉफी के शौक़ीन हैं तो बढ़ती उम्र के साथ-साथ अपने इस शौक को भी बदल लीजिए। ज़्यादा चाय-कॉफी के सेवन से स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही चाय या कॉफी का सेवन करें।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: