31.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

लॉकडाउन के बाद परिणयसूत्र में बंधे गौरव झा और ऋतु सिंह

भोजपुरी के वरसटाइल एक्‍टर गौरव झा और सिजलिंग एक्‍ट्रेस ऋतु सिंह परिणय सूत्र में बंध गए हैं। लॉकडाउन के बाद उन्‍होंने अभिनेता सुशील सिंह के सामने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर सात फेरों के सातों वचन लिये, जिसकी तस्‍वीर अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल यह भोजपुरी फिल्‍म ‘हैलो पापा’ के सेट पर हुआ,

जब दोनों एक दूसरे के साथ वर – वधु की तरह नजर आये।

गौरव झा और ऋतु सिंह

मगर पूरा मामला फिल्‍मी ही है, क्‍योंकि यह चंद्र वर्षा इंटरटेमेंट प्रस्‍तुत फिल्‍म ‘हैलो पापा’ की कहानी का एक हिस्‍सा है। लेकिन जब यह फोटो वायरल होने लगी तो दोनों के फैंस ने उन्‍हें बधाई तक दे दी, क्‍योंकि बीते दिनों ऋतु सिंह और गौरव झा कई फिल्‍मों में साथ नजर आ चुके हैं। वे इन दिनों भी कई प्रोजेक्‍टस पर साथ ही काम कर रहे हैं। ऐसे में उनके फैंस को लगा की कि सच में वे दोनों शादी कर चुके हैं, जिसके बाद बधाईयों का तांता लग गया।

गौरव झा और ऋतु सिंह

लेकिन फिल्‍म के निर्देशक राजकिशोर प्रसाद राजू ने इन बातों को खारिज करते हुए कहा कि यह तस्‍वीर फिल्‍म का मैरेज सिक्‍वेंस है, जो बखूबी हमने फिल्‍माया है। इसमें वास्‍तविकता झलकती है। यह हमारे लिए शानदार बात है। उन्‍होंने बताया कि पारिवारिक फिल्‍मों में शादी ब्‍याह के सिक्‍वेंस आम होते हैं। फिर भी अगर दर्शकों को यह जोड़ी पसंद आ रही है, तो यह हमारे लिए अच्‍छी बात है। इससे मुझे उम्‍मीद है कि जब फिल्‍म रिलीज होगी, तब दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है।

गौरव झा और ऋतु सिंह

आपको बता दें कि इस फिल्‍म में चांदनी सिंह भी मुख्‍य भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्‍म ‘हैलो पापा’ के प्रोड्यूसर चंद्रेश मेहता हैं। फिल्‍म ‘हैलो पापा’ के लिए शानदार म्‍यूजिक अनोज तिवारी ने दी है। रायटर सुरेंद्र मिश्रा हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्‍म में गौरव झा, ऋतु‍ सिंह व चांदनी सिंह के साथ सुशील सिंह, उमेश सिंह और सीपी भट्ट नजर आयेंगे। डीओपी जहांगीर सैयद, आर्ट डायरेक्‍टर अवधेश राय और डांस मास्‍टर प्रवीण सेलर हैं।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: