31.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

Punjab Election 2022 : नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी पर उठाया सवाल, कहा एक दिन में 21 लाख कॉल कैसे, जानिए पूरी खबर

Punjab Election : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी के पंजाब सीएम के चेहरे के लिए फोन नंबर पर आए 21 लाख रिस्पॉन्स के दावे पर सवाल उठाए हैं. नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों को मूर्ख बनाया. उन्होंने दावा किया कि जो नंबर पार्टी ने जारी किया था, उस पर एक बार में सिर्फ एक ही कॉल हो सकती है.

नवजोत सिंह सिद्धू ने क्या दावा किया है?
नवजोत सिंह सिद्धू ने दावा करते हुए कहा कि, “13 जनवरी को 7074870748 नंबर लॉन्च किया था (AAP ने). ये कहा था कि चार दिन ये नंबर चलेगा. 18 जनवरी को कहा कि 21 लाख 59 हजार रिस्पॉन्स आए हैं. पंजाब के लोगों को मूर्ख बनाया गया इसमें. इस नंबर पर एक बार में सिर्फ एक ही कॉल हो सकती है. क्या इतने कॉल आ सकते हैं?”

नवजोत सिद्धू ने पूरा गणित समझाते हुए दावा किया, “एक रिस्पॉन्स को 25 से 32 सेकंड लग रहे थे. हमने कॉल करके देखा था. हर तरह से रिस्पॉन्स में मान लिया कि 15 सेकंड लग रहे थे. तब भी एक दिन में पांच हजार कॉल्स आ सकते हैं.”

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा था?
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि पंजाब में हमने देखा कि लोग अपने घर के आदमी को सीएम चेहरा बना देते हैं. लेकिन हमने अलग प्रक्रिया अपनाई. अगर भगवंत मान का नाम सामने रख देते तो भाई-भतीजावाद का आरोप लगता. हमने पंजाब के करोड़ों लोगों से पूछा कि आप बताइए कि कौन सीएम चेहरा हो सकता है. इसके लिए एक नंबर जारी किया गया. जिसमें लोगों ने अपनी राय दी. जिसके बाद 21 लाख 59 हजार मैसेज हमें मिले.

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: