30.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

ISI-बोको हराम से हिंदुत्व की तुलना करने वाले सलमान खुर्शीद को एक और झटका, शिवराज सरकार उठाएगी ये बड़ा कदम!

न्यूज़ डेस्क: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की किताब सनराइज ओवर अयोध्या को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने विधि-विशेषज्ञों से राय लेकर पुस्तक के बैन तक किए जाने की बात कही है। राज्य के गृहमंत्री डा मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि, सलमान खुर्शीद ने यह निंदनीय पुस्तक छापी है। विधि विशेषज्ञों से राय कराएंगे और इस पुस्तक को बैन कराएंगे। आपको बता दें कि सलमान खुर्शीद ने हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस-बोको हरम से कर डाली। जिसके बाद अब सलमान खुर्शीद मुसीबत में फस गए है। उनके खिलाफ भाजपा से कई दलों का गुस्सा देखने को मिल रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग सलमान खुर्शीद को जमकर खरी खोटी सुना रहे है। इतना नहीं विवाद इतना बढ़ गया कि किताब बुधवार देर शाम ही लॉन्च हुई और 24 घंटे से भी कम वक्त में कांग्रेस नेता खुर्शीद के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत भी दर्ज हो गई।

Poonam Advt.
Advt.

डा मिश्रा ने कांग्रेस नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा, वे हिंदुत्व को खंडित करने का, हिंदुओं केा जाति में बांटने का कोई अवसर छोड़ते नहीं है। देश केा खंडित करने वाले लोग है, देश के टुकड़े होंगे, इंशा अल्लाह-इंशा अल्लाह, कहने वाले के पास सबसे पहले राहुल गांधी गए थे, यह वही विचार है जिसको सलमान खुर्शीद आगे बढ़ा रहे है।

Advt.

डा मिश्रा ने आगे कहा कि कमल नाथ ने महान भारत नहीं बदनाम भारत कहा था, यह उसी का पार्ट है। किसी भी तरह देश जातियों मे बट जाए, हिंदुत्व के टुकड़े हों, इसलिए हमारी अस्था पर प्रहार करने का कभी कोई अवसर नहीं छोडा। जिस हिंदुत्व के बारे में सर्वोच्च न्यायालय कह चुका है कि हिंदुत्व एक जीवन पद्धति हैं, उस हिंदुत्व पर भी सवाल उठा दिए। सलमान खुर्शीद की पुस्तक को लेकर डा मिश्रा ने कहा कि वे विधि विशेषज्ञों से राय लेंगे और इस पुस्तक को बैन कराएंगे।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: