34.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

ISIS का संदिग्ध आतंकी मोहसिन दिल्ली से गिरफ्तार, आतंकियों को भेजता था धन

न्यूज़ डेस्क: आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी मोहसिन की गिरफ्तारी के बाद एनआईए को कई अहम बातों का पता चल रहा है। वह क्रिप्टोकरेंसी की मदद से सीरिया और अफगानिस्थान में बैठे आतंकियों को फंडिंग पहुंचा रहा था।

मोहसिन आईएसआईएस के कई व्हाट्सएप ग्रुप्स से भी जुड़ा हुआ था, और कोड वर्ड में बातचीत भी करता था। इसलिए एजेंसियों से बचने के लिए एप्स के जरिए बातचीत करता था जबकि जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मोहसिन कब आईएसआईएस से जुड़ा और कौन पैसे देकर उसकी मदद कर रहा था।

सोशल मीडिया पर कर रहा था आईएसआईएस का प्रचार

जानकारी के मुताबिक, एनआईए को जांच के दौरान एक व्यक्ति की सोशल मीडिया पर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। पता चला की यह सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर आईएसआईएस का ऑनलाइन प्रोपेगेंडा फैला रहा है। यह भी पता चला है की यह न सिर्फ पूरी तरह रेडिक्लाइज है बल्कि आईएसआईएस का सक्रिय सदस्य भी है।

एनआईए ने उसके खिलाफ 25 जून को केस दर्ज किया था। पुख्ता जानकारी के बाद एनआईए की टीम ने बाटला हाउस के जोगाबाइ एक्सटेंशन में छापा मारा यहां मूल रूप से बिहार के पटना के रहने वाले मोहसिन अहमद मकान की चौथी मंजिल पर किराए पर रह रहा था। टीम ने उसे पकड़ लिया और एनआईए ने तलाशी ली और बाद में उसे आईएसआईएस की ऑनलाइन और जमीनी गतिविधियों से जुड़े रहने के मामले में गिरफ्तार कर लिया।

छापेमारी के दौरान घर से कई आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं। मोहसिन बीते 6 महीने से बटला हाउस इलाके में अपना ठिकाना बनाए हुए था। यहां उसके कुछ अन्य साथी भी उसके साथ रह रहे थे, लेकिन उन्हें इस बात की भनक नहीं थी कि मोहसिन देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: