30.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

MLA राजा सिंह की पत्नी पहुंची हाई कोर्ट, कहा- सिर्फ एक समुदाय को खुश करने के लिए मेरे पति को…

न्यूज़ डेस्क: भाजपा के निलंबित नेता और हैदराबाद की गोशमहल सीट से विधायक राजा सिंह की हिरासत के खिलाफ उनकी पत्नी ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बता दें कि, राजा सिंह हैदराबाद पुलिस द्वारा ‘प्रिवेंटिव डिटेंशन एक्ट’ के तहत हिरासत में रखा गया है। उन्हें पैगंबर मुहम्मद पर कथित विवादित टिप्पणी करने के आरोप में अरेस्ट किया गया है। अब राजा सिंह की पत्नी ने हाई कोर्ट का रुख किया है, साथ ही इस मामले में तत्काल सुनवाई की माँग भी की है। उच्च न्यायालय ने याचिका को स्वीकार कर लिया है और जल्द ही इस पर सुनवाई होने की संभावना जताई जा रही है।

राजा सिंह की पत्नी का कहना है कि उनके पति को केवल इसीलिए जेल में रखा गया है, ताकि एक खास समुदाय को खुश किया जा सके। उन्होंने कहा कि केवल एक खास समुदाय के तुष्टिकरण के लिए ये सब किया जा रहा है, इसका कोई दूसरा कारण नहीं है। बता दें कि राजा सिंह को 25 अगस्त, 2022 को चेरलापल्ली जेल भेज दिया गया था। पुलिस का कहना है कि राजा सिंह के विरुद्ध 101 आपराधिक केस दर्ज हैं और उन पर सांप्रदायिक तनाव फैलाने के भी 18 FIR दर्ज हैं।

हैदराबाद के पुलिस आयुक्त के आदेश पर राजा सिंह की गिरफ्तारी हुई थी। हैदराबाद पुलिस का कहना है कि वो आदतन भड़काऊ और उत्तेजक भाषण देने के आरोपित हैं, जिससे तेलंगाना और हैदराबाद के ‘शांतिपूर्ण माहौल’ में दो समुदायों के बीच हिंसा का अंदेशा बना रहता है। पुलिस ने उन पर पैगंबर मुहम्मद और उनके जीवन पर ‘काफी ईशनिंदा वाला बयान’ देने के भी इल्जाम लगाए हैं। इससे पहले 23 अगस्त को राजा सिंह को हिरासत में लिया गया था, मगर फिर कोर्ट के आदेश के बाद रिहा कर दिया गया था।

दबीरपुरा पुलिस थाने में भी रजा सिंह के खिलाफ कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई है। भाजपा ने कहा था कि उनका बयान पार्टी लाइन के खिलाफ था। बता दें कि, विधायक राजा सिंह ने YouTube पर एक वीडियो जारी किया था, जिसके बाद पुलिस ने उनपर एक्शन लिया। PD एक्ट के तहत पुलिस को किसी व्यक्ति को केवल इसीलिए हिरासत में रखने का अधिकार मिल जाता है, क्योंकि उससे कानून-व्यवस्था को खतरा होने का अंदेशा रहता है, भले ही उस व्यक्ति ने कोई जुर्म किया हो या नहीं।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: