30.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

RRB NTPC परीक्षा पर रोक, छात्रों की शिकायत सुनने के लिए कमेटी का गठन – रेल मंत्री

न्यूज़ डेस्क: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज कहा कि छात्रों के विरोध को देखते हुए रेल मंत्रालय ने नाॅन टेक्निकल पाॅपुलर कैटेगरी लेवल 1 की परीक्षा पर रोक लगा दी है. एक कमेटी का गठन किया गया है जो छात्रों की शिकायत सुनेगी चाहे छात्र पास हुए हों या फेल. यह समिति रेल मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.

चार मार्च से पहले कमेटी सिफारिश प्रस्तुत करेगी

छात्र 16 फरवरी तक कमेटी के समक्ष अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर सकते हैं. कमेटी शिकायतों की जांच करेगी और 4 मार्च से पहले अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करेगी. रेल मंत्री ने सभी अभ्यर्थियों से अपनी शिकायत दर्ज कराने का आग्रह किया.

आरआरबी अध्यक्ष सुनेंगे छात्रों की शिकायत

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सभी आरआरबी अध्यक्षों को छात्रों की चिंताओं को सुनने, उन्हें संकलित करने और समिति को भेजने के लिए कहा गया है. इस उद्देश्य के लिए एक ईमेल भी बनाया गया है. कमेटी देश के अलग-अलग हिस्सों में जायेगी और शिकायत सुनेगी.

रिजल्ट निकालने के तरीके पर अभ्यर्थियों में आक्रोश

गौरतलब है कि आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के रिजल्ट निकालने के तरीके को लेकर भी अभ्यर्थियों में काफी आक्रोश है. रिजल्ट में संशोधन की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सोमवार को पटना में राजेंद्र नगर टर्मिनल पर जमकर बवाल किया. अभ्यर्थियों ने नई दिल्ली-हावड़ा रेल खंड पर करीब आठ घंटे तक ट्रेनों का परिचालन रोके रखा. छात्रों का विरोध उग्र हो गया था, जिसके बाद उनपर लाठीचार्ज भी किया गया.

Advt.

बिहार के मुख्यमंत्री संवेदनशीलता के साथ काम कर रहे

रेलमंत्री ने कहा कि हमारा इरादा मुद्दे का शीघ्रता से हल करने का है. उन्होंने अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट ना करें. यदि वे इसे नुकसान पहुंचाएंगे तो उचित कार्रवाई की जायेगी. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री संवेदनशीलता के साथ काम कर रहे हैं, हम उनसे संपर्क में हैं . मैं सभी अभ्यर्थियों से औपचारिक रूप से अपनी शिकायतें दर्ज कराने का अनुरोध करता हूं .

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: