31.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

रिया को अभी जेल में ही रहना होगा

ड्रग्स केस में फंसीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक की न्यायिक हिरासत को 6 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है. इस बीच रिया और शोविक ने बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है.

ड्रग्स केस में फंसीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक की न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर तक बढ़ गई है. रिया को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 8 सितंबर को गिरफ्तार किया, जिसके बाद उन्हें 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.

इस बीच रिया और शोविक ने बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की है. इस पर कल यानी 23 सितंबर को सुनवाई होगी.

रिया चक्रवर्ती और शोविक चक्रवर्ती को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स प्रोक्योर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

पहले रिया ड्रग्स लेने की बात से इनकार कर रही थीं लेकिन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की पूछताछ में रिया के भाई शोविक ने ये बात कुबूल की कि रिया की गौरव के साथ चैट सही है और वह खुद सुशांत के लिए ड्रग अरेंज कराते थे जिसके पैसे उनकी बहन रिया चक्रवर्ती दिया करती थीं.

सामने आ रहे दिग्गज सेलेब्स के नाम

NCB जो कि सुशांत मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही थी वो अपनी अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए उस स्तर पर आ पहुंची है जहां तमाम दिग्गज सेलेब्स के नाम इसमें निकल कर सामने आ रहे हैं.

एनसीबी अब तक इस मामले में कुल 18 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है और अब सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत जैसी एक्ट्रेस के नाम सामने आने के बाद पूरे बॉलीवुड जगत में खलबली मच गई.

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने हाल ही में जो खुलासा किया है उसमें दीपिका पादुकोण का नाम सामने आया है. दरअसल एनसीबी की इस इंवेस्टिगेशन में जया साहा की मैनेजर करिश्मा से दीपिका पादुकोण की बातचीत के चैट्स सामने आई है. जया साहा सुशांत सिंह राजपूत की टैलेंट मैनेजर थीं जिनसे एनसीबी ने आज पूछताछ की है.

करिश्मा और दीपिका की इस बातचीत के सामने आने के बाद पूरे बॉलीवुड में सनसनी मच गई है. दीपिका इसमें करिश्मा से पूछ रही हैं, ‘क्या तुम्हारे पास माल है’. इसके जवाब में करिश्मा कहती हैं- ‘हां… लेकिन घर पर. मैं बांद्रा में हूं…’

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: