33.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

UP की योगी सरकार ने पिछले पांच सालों में केवल श्मशान घाट बनवाने का काम किया है- अरविंद केजरीवाल

न्यूज़ डेस्क: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्मृति उपवन, लखनऊ महोत्सव स्थल पर आज यानी रविवार को तीन बजे जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं जहां तक देख रहा हूं लोग ही नजर आ रहे हैं तिरंगा ही नजर आ रहा है.

योगी जी ने केवल श्मशान बनवाये

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के सबसे बड़े नेता ने उत्तर प्रदेश में आकर कहा था कि यूपी में अगर कब्रिस्तान बनता है तो श्मशान घाट भी बनने चाहिए. पुरानी सरकारों ने यूपी में कब्रिस्तान बनवाये. योगी जी ने केवल श्मशान घाट बनवाये.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक मौका दे दो. आपके बच्चों के लिए स्कूल बनवाऊंगा. दिल्ली में अस्पताल बनवाकर आया हूं. यहां भी बनवाऊंगा.

बीजेपी ने लोगों को श्मशान घाट भी पहुंचाया

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दु:ख की बात यह है कि पिछले पांच साल में यूपी की योगी सरकार ने न केवल श्मशान घाट बनवाए बल्कि लोगों को श्मशान घाट तक पहुंचाने का काम भी किया. कोरोना मैनेजमेंट को लेकर पूरी दुनिया में योगी सरकार की थू-थू हुई.

Advt.

दिल्ली में 24 घंटे मिलती है बिजली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 24 घंटे बिजली मिलती है. यहां भी हम 24 घंटे बिजली देंगे. मुफ्त भी देंगे. उन्होंने कहा कि यूपी के एक मंत्री ने हमें चैलेंज दिया है कि आओ, यूपी में स्कूल का निरीक्षण कर लो. हम गए, लेकिन पुलिस कमिश्नर तक लग गए. हमें स्कूल तक नहीं जाने दिया गया.
आप हमें वोट दो, हम आपको नौकरी देंगे

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 10 लाख नौकरियां देकर आया हूं. यहां भी दूंगा. सपा, बसपा, कांग्रेस और बीजेपी की सरकारों ने नौकरियां नहीं दी. आप हमें वोट दीजिए. हम आपको नौकरी देंगे.

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: