33.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

UP में लगातार बढ़ रहे कोरोना केस, माघ मेला में गाइडलाइंस लागू, लखनऊ समेत इन शहरों में भी बढ़ी सख्ती

न्यूज़ डेस्क: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए राज्य सरकार ने मकर संक्रांति 2022 तक के लिए गाइडलाइंस लागू किए हैं. उत्तर प्रदेश में पहले ही कोरोना संक्रमण को देखते हुए 10वीं तक के स्कूल को 16 जनवरी तक बंद किया गया था. अब मकर संक्रांति तक राज्य सरकार ने गाइडलाइंस लागू किया है, जिसे मानना जरूरी है. योगी आदित्यनाथ सरकार ने निर्देश दिया है कि गाइडलाइंस के बीच कोरोना रोधक टीकाकरण भी जारी रहे. आज आपको बताते हैं कि उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति तक किस तरह की पाबंदियां राज्य सरकार ने लागू की है.

Advt.

1000 से ज्यादा एक्टिव केस के बाद सख्ती बढ़ी

उत्तर प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 1000 से ज्यादा है. इसे लेकर नाइट कर्फ्यू बढ़ाया गया है. यह रात 10 से सुबह 6 बजे लागू है. विधानसभा के आसपास ट्रैक्टर-ट्रॉली, घोड़ा गाड़ी ले जाने की अनुमति नहीं है. धार्मिक स्थलों पर 50 से ज्यादा लोग जमा नहीं हो सकते हैं. लखनऊ में जिम, वाटर पार्क बंद करने के आदेश भी दिए गए हैं. लोगों से मास्क के इस्तेमाल की अपील की गई है.

नोएडा और गाजियाबाद प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती

नोएडा की बात करें तो यहां कोरोना के एक्टिव मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इसको लेकर जिला प्रशासन ने कई पाबंदियों का ऐलान किया है. जिला प्रशासन ने रेस्टोरेंट, मल्टीप्लेक्स और मॉल्स को 50% क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति दी है. नोएडा में जिम और स्विमिंग पूल को बंद कर दिया गया है. वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा दिया गया है. लोगों ने गैरजरूरी यात्राओं से बचने की सलाह भी दी गई है.

गाजियाबाद जिले में भी कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच जिला प्रशासन ने सार्वजनिक जगहों पर मास्क, सैनेटाइजर के इस्तेमाल के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को पालन करने की हिदायत दी है. गाजियाबाद स्थित आईटी कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम सिस्टम को फॉलो करने की सलाह दी गई है.

प्रयागराज माघ मेला 2022 के लिए भी नियम लागू

प्रयागराज में 14 जनवरी से शुरू होने वाले माघ मेला 2022 में भी कोरोना संक्रमण की एंट्री हो गई है. इसको देखते हुए आस्था के प्रतीक प्रयागराज माघ मेला 2022 में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 48 घंटे पहले की कोविड आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट जरूरी की गई है. कल्पवासियों सहित तमाम श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखने को कहा गया है. मेले में आने वाले तमाम श्रद्धालुओं को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट रखना जरूरी है. संगम नोज पर घाट को चौड़ा किया गया है ताकि भीड़ होने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके. श्रद्धालुओं से मास्क पहनने की अपील भी की गई है.

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: