34.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

UP Election: यूपी में 23 जनवरी से PM मोदी-अमित शाह का ताबड़तोड़ कार्यक्रम, ‘चक्रव्यूह’ की होगी रचना

न्यूज़ डेस्क: यूपी में 10 फरवरी से विधानसभा चुनाव का मतदान शुरू हो जाएगा. चुनाव को देखते हुए सभी पार्टिया जमकर प्रचार कर रही है, हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते चुनाव आयोग ने 22 जनवरी तक रैली और रोड शो पर प्रतिबंध लगा दिया है. वहीं पीएम मोदी और अमित शाह 23 जनवरी के बाद यूपी में ताबड़तोड़ कार्यक्रम करने वाले हैं.

पीएम मोदी और शाह के यूपी दौरे के दौरान पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल और बुंदेलखंड समेत सभी हिस्सों में चुनावी रणनिती तैयार की जाएगी. इस दौरान यूपी के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान समेत सभी सह प्रभारी यूपी में मौजूद रहेंगे. इससे पहले प्रधानमंत्री 18 जनवरी को दोपहर 11 बजे वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे.

काशी से सांसद चुने जाने के बाद पीएम मोदी अब तक 31 बार बनारस का दौरा कर चुके हैं. 18 जनवरी को भी उनका संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है. इस कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों से सुझाव भी मांगे हैं.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने रविवार को ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी बीजेपी के साथ हुए गठबंधन में 15 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

उत्तर प्रदेश में मतदान की तारीख

  • प्रथम चरण – 10 फरवरी
  • दूसरा चरण – 14 फरवरी
  • तीसरा चरण – 20 फरवरी
  • चौथा चरण – 23 फरवरी
  • पांचवा चरण – 27 फरवरी
  • छठा चरण – 3 मार्च
  • सातवां चरण 7 मार्च
  • वोटो की गिनती – 10 मार्च

यूपी में चुनावी समीकरण

चुनाव आयोग के मुताबिक यूपी में 29 फीसदी मतदाता पहली बार मतदान करेंगे. उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई 2022 को पूरा हो रहा है. उत्तर प्रदेश में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं. पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी-मार्च 2017 में हुआ था, जिसमें BJP की अगुवाई में NDA ने 325 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी. योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

यूपी में 201 के विधानसभा चुनाव में सपा को 47, बहुजन समाज पार्टी को 19 और कांग्रेस को सात सीटों पर जीत मिली थीं. भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) को नौ तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) को चार सीटों पर जीत मिली. राष्‍ट्रीय लोकदल और निषाद पार्टी का भी एक-एक सीट पर खाता खोला था. बाकी निर्दलीय भी जीते थे.

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: