30.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

अपने सलाहकार के कश्मीर वाले बयान से फिर मुसीबत में नवजोत सिंह सिद्धू, विपक्ष ने घेरा

न्यूज़ डेस्क: पंजाब कांग्रेस(congress) के नए चीफ नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मलविंदर सिंह माली (Malvinder Singh Mali) ने कश्मीर को लेकर विवादित बयान दिया है. मलविंदर सिंह ने दावा किया है कि कश्मीर एक अलग देश था, भारत और पाकिस्तान ने उसपर अवैध कब्जा किया था. कश्मीर, कश्मीर के लोगों का है. माली ने यह बातें ट्वीट की थी. इस ट्वीट के बाद हर कोई उनकी आलोचना कर रहा है.

माली ने कहा है कि कश्मीर, कश्मीरियों का देश है, यानी कि कश्मीर अलग देश है. उन्होंने यह भी कहा है कि भारत-पाकिस्तान ने उस पर अवैध कब्जा किया है. माली के ट्वीट पर अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि उनका यह बयान शहीदों के परिवारों का अपमान है. बिक्रम मजीठिया ने कहा, “राहुल गांधी, क्या यह शहीदों का अपमान नहीं है?”

इसके अलावा, बिक्रम मजीठिया ने कहा, “मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जहां पाकिस्तान पर पंजाब में शांति भंग करने का आरोप लगाते रहे हैं, वहीं नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को गले लगा रहे हैं.”

बीजेपी ने भी मलविंदर सिंह माली के विवादित ट्वीट के लिए उन्हें घेरा और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की. बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनीत जोशी ने कहा कि इससे पता चलता है कि ये लोग पंजाब को किस ओर ले जा रहे हैं. कई लोगों ने कश्मीर के लिए शहादत दी है. उनका यह बयान शहीदों के परिवार का अपमान है.

Advt.

अभी सिद्धू की ओर से माली के ट्वीट को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. वहीं सरकार के प्रवक्ता और सीएम अमरिंदर के करीबी राजकुमार वरका ने माली को नफरत ना फैलाने की सलाह दी और कहा कि मुझे लगता है कि कश्मीर का मुद्दा संवेदनशील है. किसी को भी ऐसे कमेंट से बचना चाहिए.

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: