33.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

बाइडेन ने भारत सहित 110 देशों को डेमोक्रेसी समिट में किया आमंत्रित, रूस,चीन और तुर्की लिस्ट से बाहर

न्यूज़ डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 9-10 दिसंबर को लोकतंत्र के वर्चुअल शिखर सम्मेलन के लिए लगभग 110 देशों को आमंत्रित किया है. इस लिस्ट में भारत और पाकिस्तान सहित प्रमुख पश्चिमी सहयोगियों का नाम है. हालांकि अमेरिका का प्रमुख प्रतिद्वंदी रूस,चीन और तुर्की को आमंत्रण नहीं दिया गया है. हालांकि अमेरिका ने चीन को चिढ़ाने के लिए ताइवान को जरूर आमंत्रण भेजा है. विदेश विभाग की वेबसाइट पर मंगलवार को पोस्ट की गई सूची के अनुसार शिखर सम्मेलन में चीन, तुर्की और रूस को बाहर रखा गया है.

Poonam Advt.
Advt.

बता दें कि इस शिखर सम्मेलन के लिए ताइवान को शामिल कर बीजिंग को नाराज करने का जोखिम जरुर उठाया गया है. हालांकि चीन के तरफ से अभी तक इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. वहीं, अमेरिका की तरह नाटो का सदस्य तुर्की भी प्रतिभागियों की सूची से गायब है.बात मिडिल ईस्ट के देशों की बात करें इरान को छोड़कर इराक और इजराइल को इस चर्चा में आमंत्रित किया गया है. अमेरिका ने अरब देशों के अपने सहयोगियों मिस्त्र, सऊदी अरब, जॉर्डन, कतर और यूएई को भी लिस्ट में शामिल नहीं किया है.

वहीं, इन सब में रोचक बात ये है कि बाइडेन प्रशासन ने दक्षिणपंथी माने जाने वाले और डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक रहे ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को भी आमंत्रित किया है वे अक्सर अपने कट्टर फैसलों के कारण आलोचना रहते हैं. हालांकि गौर करने वाली बात ये है कि यूरोपीय देशों से भी कुछ देशों को आमंत्रित नहीं किया गया है. जिसमें हंगरी का नाम शामिल है.

Advt.

बता दें कि लोकतंत्र पर वर्चुअल समिट करने का निर्णय पिछले साल राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रहते हुए जो बाइडेन ने लिया था. उन्होंने भ्रष्टाचार और सत्तावाद से लड़ने और मानवाधिकारों को आगे बढ़ाने के प्रयासों के लिए एक समान विचारधारा वाले देशों को एक मंच देने का लक्ष्य रखा था. वहीं, रूस, चीन और तुर्की जैसे देशों को इस समिट में आमंत्रित नहीं करने का फैसला इन देशों के तानाशाही सरकार के खिलाफ एक बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि रूस में पुतिन के खिलाफ जनाक्रोश बढ़ा है.

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: