34.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

भारत में मई से शुरू होगा रूसी कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक- वी का आयात

न्यूज़ डेस्क: कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच भारत में हाल ही में तीसरी वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की भी हरी झंडी मिल गई है। इससे संबंधित लोगों के मुताबिक, रूसी निर्मित कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक वी के अगले महीने से भारत में इम्पोर्ट होने की संभावना है। जहां तक भारत में इसके निर्माण की बात है तो इसमें फिलहाल जून या जुलाई तक का वक़्त लग सकता है।

रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (RDIF) के CEO किरिल दिमित्री ने कहा कि भारत में वैक्सीन निर्माण के लिए अलग अलग स्थानीय टाई-अप के जरिए जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में आरंभ हो सकता है। डॉ. रेड्डीज लैब्स, जिसके पास वैक्सीन वितरण करने का लाइसेंस है, ने मंगलवार को आपातकालीन स्थिति में प्रतिबंधित इस्तेमाल के तहत वैक्सीन के इम्पोर्ट के लिए भारत के ड्रग्स कंट्रोलर की मंजूरी प्राप्त की।

डॉ. रेड्डीज लैब्स के साथ साझेदारी के अलावा, जो स्थानीय रूप से स्पुतनिक वी क्लिनिकल ट्रायल कर रही है और जिसके पास रूसी वैक्सीन के वितरण अधिकार है यानी RDIF ने प्रोडक्शन के लिए पांच अन्य स्थानीय कंपनियों के साथ बात की है। वे कंपनियां हैं: स्टेलिस बायोफार्मा, ग्लैंड फार्मा, हेटेरो बायोफार्मा, पैनेशिया बायोटेक और विरचो बायोटेक।

भारत अगले कुछ महीनों में स्पुतनिक वी की कम से कम पांच करोड़ खुराक का प्रोडक्शन करेगा। किरिल दिमित्री ने कहा है कि, “हम इस गर्मी में या गर्मियों के अंत तक भारत में स्पुतनिक वी के पांच करोड़ खुराक का प्रोडक्शन करने के बारे में सोच रहे हैं। भारत के पास एक बड़ी उत्पादन क्षमता है। हमने पहले ही स्पुतनिक वी के बड़े स्तर पर उत्पादन के लिए पांच स्थानीय कंपनियों के साथ टाई-अप का ऐलान किया है। हम कई और टाई-अप करने का इरादा रखते हैं जिसका ऐलान जल्द ही करेंगे।”

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: