33.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

योगी सरकार पर SP-RLD का हमला, अखिलेश बोले- गठबंधन सरकार देगी किसानों को समय पर भुगतान

न्यूज़ डेस्क: शुक्रवार को लंबे इंतजार के बाद सपा और रालोद की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया. इस बीच सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा एवं रालोद की संयुक्त सरकार बनने पर किसानों के लिए विशेष फंड बनाकर उनका भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा.

‘चौधरी चरण की विरासत को आगे बढ़ा रहे’

इस बीच आरएलडी चीफ जयंत चौधरी ने पीसी की शुरुआत करते ही भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि बेमतलब में ही सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को दिल्ली में एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था. इस कारण इस संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में देरी हुई है. इसके बाद पीसी को आगे बढ़ाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों की भलाई के लिए काफी काम किया है और जयंत चौधरी उनकी ही विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं.

बैलट पेपर से मतदान करने वालों को चेताया

यूपी के पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश में सपा-रालोद की जो सरकार बनेगी उसके माध्यम से गन्ना किसानों का 15 दिन के अंदर भुगतान किया जाएगा. उन्होंने इस बीच एक बार फिर अपनी जेब से अनाज के दाने निकालकर संकल्प लिया कि वे भाजपा को हराकर रहेंगे. उन्होंने इस बीच चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग के अधिकारी संभव है कि पुलिस में तैनात कर्मचारियों के आधार और वोटर आईडी कार्ड लेकर यूपी चुनाव में हो रहे मतदान में गड़बड़ी कर दें. इस आरोप की शुरुआत आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने की थी. उन्होंने पुलिस में तैनात कर्मचारियों को सलाह देते हुए कहा कि अपनी डिटेल बहुत संभालकर सौंपिएगा. बैलट पेपर से मतदान करने वालों को उन्होंने यह सलाह दी थी.

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: