30.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

राहुल के करीबी के ट्वीट से पंजाब कांग्रेस में घमासान, सीएम चेहरे की दौड़ में टॉप पर रहा इस नेता का नाम

न्यूज़ डेस्क: राहुल गांधी के करीबी कांग्रेस नेता निखिल अल्वा के एक ट्वीट से पंजाब कांग्रेस में हड़कंप मच गया। आम आदमी पार्टी की तर्ज पर निखिल अल्वा ने ट्विटर के जरिये लोगों से पूछा कि पंजाब में कांग्रेस के सीएम पद का चेहरा किसे होना चाहिए। इससे पहले कांग्रेस ने सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। लेकिन राहुल के करीबी कांग्रेस नेता निखिल अल्वा ने कांग्रेस आलाकमान से अलग राह पकड़ ली। उन्होंने पंजाब में कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री चेहरे के लिए लोगों से राय लेनी शुरू कर दी। इसके लिए ट्विटर पर लोगों के सामने बकायदा चार विकल्प रखे गए।

पहले नंबर पर चरणजीत सिंह चन्नी का नाम लिखा। दूसरे नंबर पर नवजोत सिंह सिद्धू का नाम था। जबकि तीसरे नंबर पर सुनील जाखड़ को भी इस रेस में दिखाया गया। वहीं चौथे पर लिखा गया कि सीएम के चेहरे की जरूरत नहीं है। इस पोल में 69% लोगो ने मौजूदा CM को ही पार्टी का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने के लिए कहा है जबकि 12% ने नवजोत सिंह सिद्धू को कहा है वहीं 10% ने बिना चेहरे और 9% लोगो ने सुनील जाखड़ को अपना पसंद बताया है।

निखिल अल्वा सोनिया गांधी की करीबी रहीं मारग्रेट अल्वा के बेटे हैं। निखिल कई वर्षों से राहुल गांधी के साथ हैं और उन्होंने कई जिम्मेदारियों का सफल निर्वहन किया है। निखिल को राहुल गांधी के खास सहयोगी एवं मीडिया रणनीतिकार के तौर पर देखा जाता है। इन दिनों राहुल गांधी के वीडियो कंटेंट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस ने बॉलीवुड स्टार सोनू सूद के जरिए संकेत दिए थे कि पंजाब में चरणजीत चन्नी कांग्रेस का सीएम चेहरा हो सकते हैं।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: