न्यूज़ डेस्क: बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर ने लिंचिंग वाले बयान को लेकर राहुल गांधी पर तीखा हमला किया. जावडेकर ने कहा, “राहुल गांधी भूलो मत, 1984 में 2000 से भी अधिक सिखों की हत्या हुई थी जिसे कांग्रेस से उचित ठहराया था. राजनीति के अनुसार स्मरण और विस्मरण कांग्रेस की विशेषता है.”
राहुल गांधी भूलो मत, 1984 में 2000 से भी अधिक सिखों की हत्या हुई थी जिसे कांग्रेस से उचित ठहराया था। राजनीति के अनुसार स्मरण और विस्मरण कांग्रेस की विशेषता है। @PMOIndia @PIB_India @narendramodi @AmitShah @BJP4India
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) December 21, 2021
बता दें कि पंजाब में भीड़ द्वारा दो लोगों की मौत पर सियासी बयानबाजी जारी है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “साल 2014 से पहले (मोदी सरकार आने से पहले) लिंचिंग शब्द सुनने में नहीं आता था.”





