30.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

सिरसा की अगुवाई में 750 बाइक सवारों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, किशन रेड्डी ने दिखाई हरी झंडी

न्यूज़ डेस्क: केन्द्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने शनिवार को भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा की अगुवाई वाली तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। केसरी दस्तार सजा कर 750 से ज्यादा बाइक सवारों ने इस तिरंगा रैली में शिरकत की। इस मौके पर मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गए आहवान ‘हर घर तिरंगा को मद्देनजर रखते हुए तिरंगा बाइक रैली निकालने का फैसला किया। यह बाइक रैली तालकटोरा स्टेडियम से शुरु होकर इंडिया गेट पर समाप्त हुई। सिरसा ने बताया कि तिरंगा बाइक रैली का मुख्य आकर्षण केसरी दस्तार सजाए हुए बाइक सवार रहे। ऐसा करने का मकसद स्वतंत्रता संघर्ष में सिखों के योगदान को सम्मानित करने का था। दिल्ली की सड़कों पर केसरी दस्तार का खूबसूरत नजारा था जो स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ और आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए एकत्रित हुए थे।

उन्होंने कहा कि केसरी दस्तार सजाने का फैसला इसलिए किया गया क्योंकि गुरु साहिबान ने हमें केसरी रंग दिया है। आने वाले दिनों में देश भर में सिखों द्वारा बाइक रैली सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर सांसद प्रवेश वर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों सहित दिल्ली के सिखों ने इस तिरंगा बाइक रैली में शिरकत की।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: