31.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

आतंकवाद पर सुरक्षा परिषद की मेजबानी करेगा भारत, 29 अक्टूबर को होगी बैठक, 15 देश होंगे शामिल

न्यूज़ डेस्क: आतंकवाद के प्रसार के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग सहित तीन महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ आतंकवाद के खिलाफ एक विशेष बैठक के लिए भारत 29 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की मेजबानी करेगा। भारत यूएमएससी के एक निर्वाचित गैर-स्थायी सदस्य के रूप में अपने दो साल के कार्यकाल के दूसरे वर्ष के आधे रास्ते में है और वर्तमान में 2022 के लिए परिषद की आतंकवाद-रोधी समिति की अध्यक्षता कर रहा है। भारत में ये बैठक सातवीं बार हो रही है। संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय के बाहर सीटीसी की सबसे हालिया विशेष बैठक जुलाई 2015 में मैड्रिड, स्पेन में हुई, जिसमें विदेशी आतंकवादी लड़ाकों (एफटीएफ) पर ध्यान केंद्रित किया गया था।

दिसंबर में भारत संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता भी करेगा। आतंकवाद के खिलाफ अक्टूर में अमेरिका, चीन और रूस सहित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 15 देशों के राजनयिकों की एक विशेष बैठक की मेजबानी करेगा। समिति की वेबसाइट के अनुसार नई और उभरती तकनीक के दुरुपयोग से आने वाले खतरे को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवादी रोधी समिति ने इस विषय पर 29 अक्टूबर को भारत में अपने कार्यकारी निदेशालय के सहयोग से एक विशे। बैठक आयोजित करने का फैसला किया है।

आतंकवाद विरोधी समिति (सीटीसी) की स्थापना 2001 के 9/11 के आतंकवादी हमलों के मद्देनजर की गई थी। यूएनएससी संकल्प 1373 (2001) ने इसे परिषद के सहायक निकाय के रूप में स्थापित किया था। पिछले साल दिसंबर में सीटीसी का अध्यक्ष बनने की पूर्व संध्या पर भारत ने आतंकवाद विरोधी समिति के कार्यकारी निदेशालय (सीटीईडी) के जनादेश को नवीनीकृत करने के लिए एक प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया था।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: