पिपरौली(ज्वाला निगम): कोविड टीका अधिक से अधिक किशोरों को लग सके इसके लिये सीएचसी पिपरौली द्वारा क्षेत्र के इंटर कॉलेजों में कैम्प लगाया जा रहा है। सोमवार को 15 से 18 वर्ष के किशोरों के लिए शुरू हुए अभियान के तहत पहले दिन क्षेत्र के 5 इंटर कालेजो पर कैम्प लगाया गया।
सीएचसी प्रभारी डाक्टर एन के राय ने बताया कि इंटर कॉलेजों के अलावा सवस्थ्य केंद्र पर भी किशोरों के टीकाकरण के लिए एक अलग बूथ बनाया गया है। प्रतिदिन 5 कालेजो पर स्वास्थ्य टीम टीकाकरण करेगी। सोमवार को पंडित जवाहर लाल इंटर कालेज जैतपुर में 22 किशोर 40 किशोरियां, आदर्श इंटर कालेज भीटी खोरिया में किशोर 40, किशोरियां 63, महीप नरायन इंटर कालेज महाबीर छपरा में किशोर 40, किशोरियां 60, हेरिटेज एकेडमी इंटर कालेज रामपुर मलौली में किशोर 99 तथा किशोरियां 86, सीएससी पिपरौली किशोर 46 किशोरियां 15 सहित कुल 511 लोगो का का टीकाकरण किया गया।
10 जनवरी से लगेगी बूस्टर डोज
10 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं व 60 वर्ष से ऊपर के वृद्धजनों को बूस्टर डोज दी जायेगी। इसके लिए स्वास्थ्य केंद्र पर सूची तैयार हो चुकी है।






