33.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

एएमयू डिग्री विवाद पर शोधार्थी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, यूनिवर्सिटी बोली- टाइपिंग मिस्टेक से गलतफहमी

न्यूज़ डेस्क: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के रिसर्च स्कॉलर ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर इंसाफ मांगा है. दानिश रहीम के मुताबिक पीएम मोदी की तारीफ करने के कारण उनसे पीएचडी की डिग्री वापस मांगी गई है. उनका आरोप है उन्हें लिंग्विस्टिक्स की डिग्री लौटाने को कहा गया और एलएएमएम (लैंग्वेज ऑफ एडवरटाइजिंग इन मार्केटिंग) डिग्री लेने की सलाह दी गई है. दानिश के मुताबिक पीएम मोदी की तारीफ करने के कारण उन्हें पीएचडी डिग्री लौटाने के निर्देश मिले हैं.

Poonam Advt.
Advt.

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में एएमयू का कहना है कि टाइपिंग मिस्टेक के कारण शोधार्थी को दूसरे सब्जेक्ट की पीएचडी डिग्री दे दी गई है. पांच साल बाद पीएचडी धारक को बताया गया है कि उसे भाषा विज्ञान में डिग्री दी गई है. वो डिग्री पीएचडी इन एलएएमएम होनी चाहिए. छात्र को अनजाने में भाषा विज्ञान में पीएचडी डिग्री दी गई है. विश्वविद्यालय ने टाइपिंग मिस्टेक को वजह बताया है.

एएमयू के फैसले से नाराज डॉ. दानिश रहीम ने हाईकोर्ट की शरण भी ली है. मामले की सात दिसंबर को सुनवाई होनी है. दानिश रहीम ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि उनके साथ यूनिवर्सिटी ने धोखा किया है. यह काफी परेशान करने वाला है. उन्होंने 27 अक्तूबर 2016 को भाषा विज्ञान विभाग में शोधार्थी के रूप में दाखिला लिया. उन्हें 9 मार्च 2021 को पीएचडी की उपाधि दी मिली. उन्होंने ‘न्यूज टॉक: इन्वेस्टिंग द लैंग्वेज ऑफ हिंदी-उर्दू न्यूज मीडिया’ पर पीएचडी किया था.

Advt.

दानिश का आरोप है कि पीएम मोदी की तारीफ करने के कारण डिग्री वापस करने को कहा गया है. वहीं, विश्वविद्यालय प्रबंधन दानिश रहीम के आरोपों से इंकार कर रहा है. अलीगढ़ विश्वविद्यालय के प्रो. शाफे किदवई ने दानिश रहीम के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. वो कहते हैं कि दानिश ने एलएएमएम में एमए किया था. भाषा विज्ञान विभाग ही एलएएमएम में पीएचडी कराता है. टाइपिंग मिस्टेक के चलते दानिश की पीएचडी इन एलएएमएम की जगह पीएचडी इन भाषा विज्ञान हो गई.

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: