34.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

काबुल में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए पहुंचा वायुसेना का स्पेशल विमान, एयरलिफ्ट की तैयारी

न्यूज़ डेस्क: अमेरिकी सेना की अफगानिस्तान से वापसी के बाद तालिबान ने जिस तरह से कहर ढाना शुरू किया उसी का नतीजा है कि अब पुरा देश तालिबानी आतंकियों की गिरफ्त में आ गया है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी पहले ही देश छोड़कर भाग चुके हैं। हालांकि उनके विमान को तजाकिस्तान में उतरने की इजाजत नहीं दी गई अब वह यूएस में शरण लेने की ताक में हैं। इस सब के बीच पाकिस्तान और चीन की तरफ से तालिबान को काफी मदद मिल रही है। वहीं तालिबान के कहर से बचने के लिए काबुल एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल था। लोग जहाज की बाहर लटककर देश छोड़ना चाहते थे जिसमें तीन लोगों की मौत भी हो गई है। वहीं दूसरी तरफ भारत सरकार काबुल में फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

Advt.

तालिबान के कहर से भारत के नागरिकों को बचाने के लिए भारत सरकार की तरफ से एक वायुसेना का विमान काबुल पहुंच चुका है। अंदाजा है कि भारत के करीब 500 अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी वहां फंसे हुए हैं। ऐसे में भारतीय वायुसेना का स्पेशल विमान C-17 को काबुल में सुरक्षित उतारा जा चुका है। इससे पहले इस विमान को तजाकिस्तान में उतारना पड़ा था।

अफगानिस्तान में तालिबानियों के कब्जे के बाद से ही कॉमर्शियल फ्लाइट्स की सेवा को यहां के एयरपोर्ट पर बंद कर दिया गया है। लेकिन सेना के जहाजों के जरिए अभी भी यहां से लोगों को निकाला जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय वायुसेना का जहाज अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए काबुल एयरपोर्ट पर पहुंच चुका है। यहां अमेरिकी सैनिकों की मदद से कई देशों के नागरिकों को वतन वापसी में मदद की जा रही है।

भारत की तरफ से भेजे गए इस वायुसेना के विमान ने पाकिस्तान के एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं करते हुए काबुल तक पहुंचने के लिए ईरान के रास्ते का इस्तेमाल किया। कारण साफ था कि एक महीने पहले जब भारतीय वायुसेना का विमान कंधार से अपने यात्रियों को लेकर आ रहा था तो पाकिस्तान ने भारत को अपने एयरस्पेस को इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी थी। यहां फंसे भारत के राजनयिक और सुरक्षाकर्मी की संख्या करीब 200 है। जबकि कई भारतीय नागरिक भी यहां फंसे हुए हैं।

इस सब के बीच पाकिस्तान की तालिबान से हमदर्दी की सबूत भी सामने आ गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से खुलकर तालिबान का समर्थन करते हुए कहा है कि अफगानिस्तान के लोगों ने गुलामी की बेड़ियां तोड़ी हैं और अब वह अपनी संस्कृति अपनाने की ओर बढ़ रहे हैं। इमरान खान की मानें तो अफगानिस्तानी इससे पहले मानसिक गुलामी में जी रहे थे जो एक वास्तविक गुलामी से भी बदतर स्थिति है। उनका मानना है कि तालिबान के वहां आने से लोग इस मानसिक गुलामी से आजाद हो पाएंगे।

भारत सरकार की तरफ से दिया गया जवाब
अफगानिस्तान में बने हालात को लेकर मीडिया और लोगों के सवालों पर सरकार की तरफ से जवाब दिया गया है। भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से लोगों के मन में उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए लिखा गया है कि काबुल में पिछले कुछ दिनों में सुरक्षा की स्थिति काफी खराब हो गई है। हम जब यहां बोल रहे तब भी वहां स्थिति तेजी से बदल रहा है। अफगानिस्तान के हालात पर लगातार सरकार उच्च स्तर पर नजर रख रही है। सरकार भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और अफगानिस्तान में हमारे हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठा रही है।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: