बड़हलगंज : भाजपा की मोदी व योगी सरकार विकास के प्रति समर्पित है। सरकार का लक्ष्य हर गांव और शहर तक विकास के नए आयाम स्थापित करना है। प्रदेश की योगी सरकार ने पूरे प्रदेश में पांच हजार स्वास्थ उपकेंद्र खोलने का काम किया है।गोरखपुर जिले में पैंसठ केन्द्र व गगहा ब्लांक के कौआडिल में एक उपकेंद्र खोलने के लिये सरकार को धन्यवाद है। चिल्लूपार का विकास मेरी प्रथम प्राथमिकता है। मैं हर समय क्षेत्र के विकास के लिए प्रयत्नशील हूं।
यह बातें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मायाशंकर शुक्ल ने कही। वे गुरूवार को क्षेत्र के कौआडील में स्वास्थ्य उप केंद्र का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नागेंद्र शर्मा व संचालन राकेश कुमार पांडेय ने किया। उपेंद्र यादव, शिवशंकर शर्मा, महेंद्र शर्मा, दिनपत शर्मा, सचितानंद शर्मा, डा. जयशंकर शर्मा,अजय शर्मा,भानुप्रताप शर्मा, आल्हा शर्मा, गोपाल शर्मा मौजूद रहे।






