34.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

सोमालिया के हयात होटल पर आतंकी हमले में 12 लोगों की मौत, अल- शबाब ने ली जिम्मेदारी

न्यूज़ डेस्क: सोमालिया की राजधानी मोगादिशु के एक होटल में शुक्रवार देर रात हुए एक आतंकवादी हमले में से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। चश्मदीदों ने बताया कि मोगादिशु के हयात होटल पर हुए हमले में कई लोग घायल हुए हैं और सुरक्षा बलों ने बच्चों समेत कई लोगों को बचाया है।

पुलिस के मुताबिक, बंदूकधारियों ने होटल की इमारत में घुसने से पहले उसके बाहर धमाके किए। शनिवार तड़के भी गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आखिरी बंदूकधारी को घेरने की कोशिश की, जो ऐसा माना जा रहा है कि होटल में छिपा हुआ है। अभी यह साफ नहीं है कि होटल की ऊपरी मंजिल पर कितने आतंकवादी अब भी मौजूद हैं।

आतंकवादी संगठन अल- शबाब ने हमले की जिम्मेदारी ली है। अल-शबाब उन जगहों पर अक्सर हमले करता है, जहां सरकारी अधिकारी जाते हैं। हालांकि, अभी पीड़ितों की पहचान उजागर नहीं की गई है। एक चश्मदीद अब्दुल्लाही हुसैन ने फोन पर बताया, ‘हम होटल की लॉबी के पास चाय पी रहे थे, जब हमने पहले धमाके और फिर गोलियां चलने की आवाज सुनी।

मैं फौरन भूतल पर स्थित होटल के कमरे की तरफ भागा और दरवाजा बंद कर लिया। आतंकवादी सीढ़ियों से सीधा ऊपर चढ़ गए और गोलियां चलानी शुरू कर दी। मैं सुरक्षाबलों के पहुंचने तक कमरे में रहा और उन्होंन मुझे बचाया।’ हुसैन के अनुसार, सुरक्षाबलों द्वारा बाहर ले जाते समय उन्होंने होटल के रिसेप्शन के बाहर जमीन पर कई शव पड़े देखे थे।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: