34.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

राजीव गांधी की जयंती पर राहुल, प्रियंका और अन्य कांग्रेस नेताओं ने उन्हें याद किया

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल, प्रियंका और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने ‘वीर भूमि’ जाकर पूर्व प्रधानमंत्री की समाधि पर श्रद्धा- सुमन अर्पित किए। इस मौके पर प्रियंका के पति रॉबर्ट वाद्रा भी मौजूद थे।

राहुल ने अपने पिता को याद करते हुए ट्वीट किया, पापा, आप हर पल मेरे साथ, मेरे दिल में हैं। मैं हमेशा प्रयास करूंगा कि आपने देश के लिए जो सपना देखा, उसे पूरा कर सकूं।’ उन्होंने आगे कहा, मेरे पिता श्री राजीव गांधी ने 21वीं सदी के भारत का रोडमैप देश के सामने रखा था। एक ऐसा भारत, जिसमें युवाओं की ताकत, गांवों की शक्ति, महिलाओं की क्षमता, नयी प्रौद्योगिकी के प्रयोग को अभिव्यक्ति मिले।’

वहीं, प्रियंका ने देश के विकास में अपने पिता के योगदान को याद किया। उन्होंने फेसबुक पर जारी पोस्ट में कहा, सूचना क्रांति, संचार क्रांति, पंचायती राज, 18 वर्ष में मतदान का अधिकार जैसे कदम इसी अभिव्यक्ति को मजबूती देने के कदम थे। पिताजी का सपना 21वीं सदी में भारत को सबसे ऊंचे पायदान पर पहुंचाने का था। उन्होंने उस सपने को लेकर दिन- रात काम किया और भारत को एक नयी दिशा दी।’

प्रियंका ने कहा, हमारा रास्ता चुनौतियों से भरा जरूर है। लेकिन, आज राजीव गांधी जी की जयंती पर हम सबको भारत को सबसे ऊंचे पायदान पर ले जाने के सपने को पूरा करने के संकल्प को दोहराना होगा।’ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी को उनकी 78वीं जयंती पर शत- शत नमन। राजीव गांधी ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) की क्षमता और महत्व को समझकर लगभग तीन दशक पहले देश में आईटी के गौरवशाली युग की नींव रखी।’

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, 21वीं सदी के भारत के स्वप्नदृष्टा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी जी की जयंती पर हम सब उन्हें कोटि- कोटि नमन करते हैं। भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभालकर अपने कार्यों से उन्होंने देश को सशक्त किया। देश उनके योगदान का सदैव ऋणी रहेगा।’ कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी राजीव गांधी और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया।

राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर 1984 से 1989 तक भारत का नेतृत्व किया। वर्ष 1991 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक उग्रवादी हमले में उनकी हत्या कर दी गई थी।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: