30.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

अग्निपथ योजनाः SC ने लंबित याचिकाएं दिल्ली हाई कोर्ट को स्थानांतरित कीं

न्यूज़ डेस्क: उच्चतम न्यायालय ने सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए केंद्र की ‘अग्निपथ’ योजना को चुनौती देने वाली सभी जनहित याचिकाओं को दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने का मंगलवार को निर्देश दिया।

न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति ए.एस. बोपन्ना की एक पीठ ने केरल, पंजाब एवं हरियाणा, पटना और उत्तराखंड उच्च न्यायालय में भी इस योजना के खिलाफ दायर की गईं सभी जनहित याचिकाओं को दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने या उस समय तक इन पर फैसला निलंबित रखने को कहा जब तक दिल्ली उच्च न्यायालय इसपर निर्णय नहीं कर लेता।

पीठ ने कहा कि इन चार उच्च न्यायालयों के समक्ष याचिकाएं दायर करने वाले याचिकाकर्ता दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष कार्यवाही में पक्षकार बनने का विकल्प चुन सकते हैं। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि वह इसलिए याचिकाएं स्थानांतरित कर रहा है, क्योंकि यह उचित होगा यदि उसे इस संबंध में दिल्ली उच्च न्यायालय की राय का लाभ मिल पाए।

उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली उच्च न्यायालय से सभी स्थानांतरित जनहित याचिकाओं के साथ-साथ उसके समक्ष लंबित याचिकाओं पर शीघ्र विचार करने को भी कहा। सरकार ने 14 जून को ‘अग्निपथ’ योजना की घोषणा की थी। योजना के तहत साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष तक की उम्र के युवाओं को चार साल के कार्यकाल के लिए सशस्त्र बलों में शामिल किया जाएगा।

इनमें से 25 प्रतिशत को बाद में नियमित सेवा में शामिल किया जाएगा। सरकार ने बाद में वर्ष 2022 के लिए इस योजना के तहत भर्ती के वास्ते ऊपरी आयु सीमा को 21 वर्ष से बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया था।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: