न्यूज़ डेस्क: सुरों की मल्लिकाला लता मंगेशवर पंचतत्व में विलीन हो चुकी हैं। रविवार शाम को राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क मैदान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। भाई हृदयनाथ ने अपनी बहन को आग दिया।
आंखों में आंसू लिए Lata Mangeshkar की अस्थियां लेने पहुंचा परिवार
वहीं लता मंगेशवर को अंतिम विदाई देने के लिए उनके परिवार के अलावा कई नामचिन हस्तियां उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। लता को उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने मुखाग्नि दी।
लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार
बता दें कि चिता की आग ठंडी हो जाने के बाद आज सुबह लता मंगेशवर का परिवार अस्थियां उठाने शिवाजी पार्क पहुंचा। लता के भाई हृदयनाथ और उनके बेटे और लता के भतीजे आदिनाथ मंगेशकर यहां मौजूद नजर आएं। पंडित ने पूरे रीति-रिवाज से लता की अस्थियों को कलश में भरा और उन्हें आदिनाथ को सौंप दिया। इस दौरान सभी की आंखें नम दिखीं। बता दें कि लता दीदी की अस्थियों को उनके घर प्रभुकुंज निवास ले जाया जाएगा।






