30.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना, राजधानी में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

न्यूज़ डेस्क: उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली के अलावा दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु में भी बारिश का दौर जारी है. पिछले कुछ दिनों में तमिलनाडु और केरल सहित दक्षिण भारतीय राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीप में तीव्र वर्षा की गतिविधि जारी रहने की संभावना है और इसके बाद इसमें कमी आएगी.

बात करें राजधानी दिल्ली की तो दिल्ली एनसीआर में हल्की फुल्की बारिश अभी जारी रहेगी. ऐसे में तापमान में भी उतार चढ़ाव बना रहेगा. 7 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश होगी. वहीं 9 से 11 अगस्त तक बारिश पर ब्रेक लग सकता है. इसकी वजह से उमस भरी तेज गर्मी लोगों को परेशान करेगी.

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम कार्यालय ने यह भी कहा कि 6 अगस्त को कर्नाटक में, 9 अगस्त तक तेलंगाना में और 8 और 9 अगस्त को तटीय आंध्र प्रदेश में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. 8 और 9 अगस्त 2022 को ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि आज (6 अगस्त, 2022) से गुजरात, पूर्वी राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है. 8 और 9 अगस्त को महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भारी बारिश का अनुमान है.

आने वाले कुछ दिनों में असम, मेघालय और मिजोरम सहित पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश की भविष्यवाणी की गई है. 7 से 9 अगस्त के बीच ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की भी संभावना है.

पहाड़ों में भी बरसेंगे बादल

आईएमडी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 7 अगस्त तक पूर्वी राजस्थान में 9 अगस्त तक और पश्चिमी राजस्थान में 8 और 9 अगस्त को भारी बारिश और गरज के साथ छिटपुट बारिश या बिजली गिरने की संभावना है.

आईएमडी ने भारत के मध्य और पश्चिमी हिस्सों में बारिश की भी भविष्यवाणी की है. आईएमडी के पूर्वानुमान में कहा गया है, “मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात राज्य, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और कोंकण और गोवा में 09 अगस्त 2022 तक गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है.

आईएमडी में राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा, “7 से 9 अगस्त तक मध्य भारत और पश्चिमी तट पर अत्यधिक भारी बारिश और संबंधित बाढ़ की संभावना है. स्थानीय लोगों और अधिकारियों को अत्यधिक बारिश से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए. ”

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: