30.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

Google ने देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर ‘इंडिया की उड़ान’ परियोजना शुरू की

न्यूज़ डेस्क: भारत की आजादी के 75 साल के सफर में हासिल की गई अहम उपलब्धियों को समेटते हुए गूगल ने एक ऑनलाइन परियोजना शुरू की है, जिसमें समृद्ध अभिलेखागार और कलात्मक चित्रण के जरिये देश की कहानी बयां की गई है. ‘गूगल आर्ट्स एंड कल्चर’ द्वारा शुरू की गई परियोजना ‘इंडिया की उड़ान’ देश की उपलब्धियों का जश्न मनाती है और यह ‘इन 75 वर्षों में भारत की अटूट और अमर भावना पर आधारित है.’

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी और संस्कृति मंत्रालय तथा गूगल के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित सुंदर नर्सरी में आयोजित एक समारोह में इसका आधिकारिक रूप से शुभारंभ किया. देशभर में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के जश्न के तौर पर गूगल ने सरकार के एक साल तक चलने वाले ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम का समर्थन करने के लिए ‘सूचनात्मक ऑनलाइन सामग्री तक पहुंच बढ़ाने और 1947 के बाद से भारत की प्रगति और भारतीयों के योगदान को दिखाने के वास्ते’ संस्कृति मंत्रालय के साथ सहयोग किया है.

कंपनी ने 2022 के लिए अपनी लोकप्रिय ‘डूडल4गूगल’ प्रतियोगिता की भी घोषणा की, जिसकी थीम ‘अगले 25 वर्षों में मेरा भारत होगा…’ है. इसमें पहली से 10वीं कक्षा तक के छात्र हिस्सा ले सकते हैं. रेड्डी ने कहा कि गूगल केंद्र द्वारा संरक्षित 3,000 से अधिक स्मारकों की सीमाओं का डिजीटल मानचित्र तैयार करने में संस्कृति मंत्रालय की मदद कर सकता है, जिससे इन स्थलों की बेहतर निगरानी में मदद मिलेगी. उन्होंने बताया कि नया दुर्लभ अभिलेखागार सामग्री के डिजीटलीकरण में भी कारगर साबित हो सकता है.

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: