30.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

उद्धव ठाकरे के हाथ से अब फिसला ठाणे नगर निगम, 67 में से 66 पार्षद शिंदे गुट में हुए शामिल

न्यूज़ डेस्क: महाराष्ट्र की सत्ता गंवाने के बाद अब शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे को एक और झटका लगा है. सरकार गिरने के बाद अब शिवसेना के हाथ से ठाणे नगर निगम भी निकल गया है. यहां शिवसेना के 67 में से 66 पार्षद एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं. शिवसेना के लिए यह बड़ा झटका है. जानकारी के मुताबिक सभी 66 शिवसेना पार्षदों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके आवास पर मुलाकात की थी. बता दें कि मुंबई नगर निगम के बाद ठाणे नगर निगम महाराष्ट्र की दूसरा सबसे अहम और बड़ा निगम है.

शिंदे कैंप के लिए यह बेहद बड़ी जीत है. एकनाथ शिंदे की ठाणे में मजबूत पकड़ है. उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत यहीं से की थी. उन्होंने 1997 में ठाणे नगर निगम चुनाव में पार्षद का चुनाव जीता था. इसके बाद 2002 में वे दूसरी बार ठाणे से निगम पार्षद बने. एकनाथ शिंदे 2004 में ठाणे विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे. इसके बाद वे 2009, 2014 और 2019 में ठाणे की कोपरी पछपाखडी सीट से चुनाव जीते.

बता दें कि शिंदे गुट लगातार और मजबूत होता जा रहा है. वहीं उद्धव ठाकरे के लोग एक एक कर उनका साथ छोड़ रहे हैं. गौरतलब है कि शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की तीन-पक्षीय महा विकास अघाड़ी सरकार शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे द्वारा किए गए विद्रोह के बाद 29 जून को गिर गई. शिंदे का ही प्रभाव है कि आज बड़ी संख्या में शिवसैनिक उद्धव ठाकरे के स्थान पर उन्हें चुन रहे हैं.

ठाकरे के इस्तीफा देने के एक दिन बाद, शिवसेना के 40 बागी विधायकों और निर्दलीय विधायकों के समर्थन के साथ शिंदे ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उनके डिप्टी के रूप में शपथ ली. शिंदे के खेमे में आज कुल 50 विधायक हैं.

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: