30.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

मुख्तार अब्बास नकवी होंगे देश के नए उपराष्ट्रपति ?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में अब उन्हें उपराष्ट्रपति पद लिए उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलें लगाई जाने लगी हैं। बता दें कि इससे पहले बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ नकवी ने मुलाकात की है। यह मुलाकात ऐसे वक़्त में हुई, जब बुधवार को ही हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने देश और लोगों की सेवा में नकवी के योगदान की तारीफ की।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद ये कयास लगाए जाने लगे हैं कि उन्हें पार्टी में कोई बड़ा पद दिया जा सकता है। वहीं, सियासी पंडितों का ये भी कहना है कि, भाजपा उन्हें उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा सकती है। हालांकि, इस बात को लेकर ही अभी सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और न ही नकवी की तरफ से कोई बयान जारी किया गया है। बता दें कि नकवी राज्यसभा से सांसद का पद संभाल रहे थे। उनका कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। भाजपा ने उन्हें इस बार राज्यसभा भी नहीं भेजा है।

इसी को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि नकवी को भाजपा उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बना सकती है। बता दें कि उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान 6 अगस्त को होने वाला है और वर्तमान उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को ख़त्म हो रहा है।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: