34.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

जेपी नड्डा से मिलीं अनुप्रिया पटेल, यूपी के मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा

न्यूज़ डेस्क: उत्तर प्रदेश में सरकार गठन को लेकर जारी कवायद के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद से मुलाकात की। विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद नड्डा की सहयोगी दलों के नेताओं से यह पहली मुलाकात है। एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नड्डा से सरकार गठन के सिलसिले में लंबी चर्चा की थी। नड्डा की पटेल और निषाद से अलग-अलग मुलाकात हुई। इस दौरान नड्डा के साथ उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे। माना जा रहा है कि इन नेताओं ने देश के सबसे बड़े सूबे में सरकार गठन के बारे में चर्चा की।

दित्यनाथ का फिर से मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है, वहीं सिराथू से चुनाव हारने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सरकार में शामिल किये जाने को लेकर संशय की स्थिति है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में सरकार गठन की कवायद को अंतिम रूप देने और विधायक दल के नेता के चयन के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त किया है। उत्तर प्रदेश में सरकार की रूपरेखा तय करने के लिए भाजपा में लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि मंत्रियों के चयन में उनकी शिक्षा, उम्र, लिंग, धर्म और जाति सहित विभिन्न कारकों पर ध्यान दिया जा रहा है ताकि नयी सरकार में सभी सामाजिक वर्गों का प्रतिनिधित्व हो और उसमें सुशासन के भाजपा के एजेंडे की झलक भी हो। राज्य में सरकार गठन को लेकर आदित्यनाथ ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लंबी बातचीत की थी। इसके बाद मोदी, जे पी नड्डा, अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, धर्मेंद्र प्रधान और संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने भी लंबी चर्चा की थी। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 403 में से 255 सीट पर जीत हासिल की थी। अपना दल (एस) को 12 और निषाद पार्टी को छह सीट पर विजय मिली थी।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: