30.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

दिल्ली का ऑक्सीजन कोटा केंद्र सरकार ने बढ़ाया, अरविंद केजरीवाल ने कहा शुक्रिया

न्यूज़ डेस्क: देश में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामले और ऑक्सीजन को लेकर मचे हाहाकार के बीच इसको लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। गैर भाजपा शासित प्रदेश के सीएम लगातार केंद्र सरकार पर इस बात को लेकर हमलावर हो रहे हैं कि उन्हें उनके कोटे का ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा है। वहीं दिल्ली सरकार की तरफ से भी केंद्र पर इस बात को लेकर बयान दिया गया कि उन्हें ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा नहीं मिल पा रही है। अब ऑक्सीजन (Oxygen) की कमी से जूझ रहे दिल्ली के अस्पतालों और कोरोना के मरीजों के लिए एक राहत की भरी खबर आई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी देते हुए केंद्र सरकार का शुक्रिया अदा किया है।

दरअसल दिल्ली में तेज होते कोरोना के प्रसार और लोगों की ऑक्सीजन की किल्लत की वजह से होती मौत के बीच सियासत अपने चरम पर थी। ऐसे में केंद्र सरकार ने दिल्ली को मिलने वाली ऑक्सीजन का कोटा बढ़ा दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस संबंध में ट्वीट कर बताया है। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने दिल्ली का ऑक्सीजन कोटा बढ़ा कर 378 मेट्रिक टन रोजाना से 480 मेट्रिक टन हर दिन कर दिया है।

दिल्ली सरकार ने एक दिन पहले ही जानकारी दी थी कि किस अस्पताल में कितनी ऑक्सीजन बाकि है। साथ ही ये भी बताया था कि हालात काफी खराब हैं और ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाने के लिए केंद्र से कहा गया है। केंद्र की ओर से दिल्ली का ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र का आभार जताया और कहा कि इससे कोरोना से लड़ने में और ताकत मिलेगी। हम केंद्र सरकार के आभारी हैं कि उन्होंने दिल्ली के लोगों की समस्या को समझा और इसका तत्काल निवारण करने के लिए कदम उठाया।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: