30.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

पश्चिम बंगाल चुनाव में बांग्लादेशी गानों और नारों का हो रहा इस्तेमाल, जोर-शोर से जारी है प्रचार

न्यूज़ डेस्क: पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव (Assembly Election) नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे सभी पार्टियां अपना प्रचार जोर-शोर से कर रहा है। राज्य में खासतौर पर भाजपा (BJP) और टीएमसी (TMC) दोनों के ही प्रचार गीत और नारे पड़ोसी देश बांग्लोदेश से प्रेरित हैं। एक ओर जहां टीएमसी का चुनाव प्रचार जिस खेला होबे गीत के इर्द-गिर्द घूम रहा है वह एक बांग्लादेशी गीत है, जिसे पार्टी ने मामूली बदलाव कर चलाया है। जानकारी के मुतबिक बांग्लादेशी अवामी लीग के सांसद शमीम उस्मान ने चार वर्ष पहले इस गीत का इस्तेमाल अपने प्रचार में किया था।

Advt.

बांग्लादेश के लिए गए नारे
इसके अलावा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी हर जनसभा का अंत जिस जय बांग्ला के नारे से करती हैं, वह भी बांग्लादेश आजादी आंदोलन के दौरान मुक्ति वाहिनी के प्रमुख शेख मुजीब-उर-रहमान का जयघोष था। वहीं दूसरी ओर भाजपा भी अपनी हर सभा में पश्चिम बंगाल को ‘सोनार बांग्ला बनाने का वादा कर रही है। दरअसल, यह गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की एक कविता से प्रेरित है, जो अब बांग्लादेश का राष्ट्रगीत है, आमार सोनार बांग्ला, आमी तोमाके भालोबाशी मेरा प्यारा बांग्ला, मुझे तुमसे बहुत प्यार है।

अमित शाह पर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने का आरोप
बता दें कि हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने की साजिश रचने का आरोप लगाया और आश्चर्य जताया कि कहीं चुनाव आयोग उनके इशारे पर तो काम नहीं कर रहा है। ममता ने BJP पर लगाया आरोप उन्होंने दावा किया कि शाह अपनी रैलियों में कम भीड़ से हताश हो गये हैं।

ममता ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा उनकी हत्या की साजिश रच रही है क्योंकि पूर्ब मेदिनीपुर के नंदीग्राम में पिछले सप्ताह उनके घायल होने के बाद चुनाव आयोग ने उनके सुरक्षा निदेशक विवेक सहाय को हटा दिया। नंदीग्राम में अपने ऊपर हुए कथित हमले का जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा कि कोई भी उन्हें भाजपा के खिलाफ अपनी लड़ाई आगे ले जाने से नहीं रोक पाएगा।

Advt.

अपनी रैलियों में कम भीड़ से हैं हताश अमित शाह- ममता
तृणमूल प्रमुख ने यहां एक रैली में कहा, ‘अमित शाह हताश हो गये हैं क्योंकि उनकी रैलियों में भीड़ नहीं जुट रही है। देश चलाने के बजाय वह कोलकाता में बैठे हैं और तृणमूल कांगेस के नेताओं को परेशान करने की साजिश रच रहे हैं। वे चाहते क्या हैं? क्या वे सोचते हैं कि वे मुझे मार कर यह चुनाव जीत लेंगे। वे गलती पर हैं।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: