33.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

मजबूरी या टूटा भ्रम: दस साल बाद आज नोएडा की धरती पर कदम रखेंगे अखिलेश

न्यूज़ डेस्क: दस साल बाद आखिरकार सत्ता की कुर्सी पाने के लिए बेताब सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नोएडा की धरती पर आज अपना कदम कुछ घंटो बाद रखने जा रहे है। अपने मुख्यमंत्री काल में गौतमबुद्ध नगर को सत्ता जाने के लिहाज से अपशकुन मान दूरी बनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का इस अपशगुन से भ्रम टूटा है या फिर सत्ता पाने की मजबूरी में उनके सारथी बने गठबंधन के साथी रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के लिए नोएडा में अपना चुनावी रथ लेकर आना पड़ रहा है।

अब तक जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर एक बार भी सपा अपना खाता नहीं खोल सकती है। ऐसे में इस बार उन्हें उम्मीद रहेगी कि जिले में सपा का खाता खुल जाएगा। अखिलेश यादव जिले में अंतिम बार 2012 में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए दनकौर आए थे।

अपने मुख्यमंत्री काल में वह मानते थे कि सत्ता जाने के लिहाज से गौतमबुद्ध नगर अपशकुन है। जो यहां आता है छह माह में उसकी सत्ता चली जाती है। इस कारण अपने कार्यकाल में गौतमबुद्ध नगर में शुरू योजनाओं का लोकार्पण उन्होंने लखनऊ से ही कर दिया था। अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में गाजियाबाद, बुलंदशहर व अलीगढ़ में आए। जिले की सीमा के बेहद करीब लेकिन जिले में कदम नहीं रखने की हिम्मत नहीं जुटा सके थे।

प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर में लगभग दस बार आकर अखिलेश यादव के भ्रम को तोड़ा था। इसकी चर्चाएं भी लगातार हुई। अब योगी और अखिलेश के आने के बाद दोनों में से किसी के एक के हाथ ही सत्ता हाथ में आयेगी। ऐेसे में यह जिला किसके लिए अपशगुन साबित होगा यह दस मार्च को वोटों की गिनती होने के बाद ही पता चल सकेगा।

मालूम हो कि विधानसभा चुनाव 2022 में सपा व रालोद के बीच गठबंधन हुआ है। जिले में विधानसभा की तीन सीटें हैं। नोएडा व दादरी सीट सपा व जेवर रालोद के खाते में गई है। जिले में आ रहे अखिलेश यादव पार्टी को मिली सीट दादरी व नोएडा में जाएंगे, लेकिन जेवर में नहीं जायेगे।

Advt.

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बना रखी है दूरी

अब तक पूर्व मुख्यमंत्री बसपा प्रमुख मायावती जिले में आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। वह इस बार भी गाजियाबाद में आज प्रचार करेगी। जिसमें नोएडा व दादरी के प्रत्याशियों के लिए भी वहां से ही वोट देने की अपील इन क्षेत्र के वोटरों से करेगी।

बसपा प्रमुख मायावती अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में वर्ष 2011 में नोएडा में सतीश चंद मिश्र के एक वैवाहिक कार्यक्रम में सेक्टर-62 में आखिरी बार आई थी। उसके बाद हुए चुनाव में उनकी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। कुर्सी जाने के बाद से अब तक वह इस जिले से दूरी बनाएं हुए है।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: