पिपरौली (ज्वाला निगम): गीडा थाना क्षेत्र के कैली मे शनिवार दिनांक 29 जनवरी की रात में महिला को गोली मारकर के हत्या कर दी गई थी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का दौरा करते हुए मामले के जल्द खुलासे के लिए 3 टीम गठित कर दी गई थी। मृतका के ससुर के तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था।
बुधवार को पुलिस को सूचना मिली महिला की हत्या करने वाला अभियुक्त नन्दापार चौराहे पर खड़ा है और वह भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया तथा उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त की पहचान सुरेश निषाद पुत्र रईमन निवासी छोटी कैली थाना गीडा के रूप में हुई जो उसी गांव का निवासी है। अभियुक्त के पास से एक तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया जिससे हत्या की गई थी।
पुलिस द्वारा अभियुक्त से जब पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि 2 वर्ष पूर्व मृतका के पुत्र सोनू ने उसकी भतीजी अंजू पुत्री योगेंद्र निषाद को भगा ले गया था, जिस संदर्भ में गीडा थाने में पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमे सोनू को जेल भी भेजा गया था लेकिन इसके पश्चात दोनों पक्षों के रजामंदी पर उन दोनों का शादी कर दिया गया था। लेकिन अभियुक्त को यह बात को लेकर खुशी नहीं थी और वह इससे खुन्नस खाया हुआ था।
घटना के एक दिन पहले अभियुक्त सुरेश निषाद ने मृतका को मारने की धमकी भी दिया था जिसकी जानकारी मृतका ने अपने पति को दी थी। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सरोज, निरीक्षक प्रदीप शर्मा स्मार्ट प्रभारी, अंजनी कुमार तिवारी, अरुण खरवार, दुर्गेश मिश्रा, चंद्र प्रकाश वर्मा,करूणा, सुभाष चंद्र शामिल रहे।