बड़हलगंज: भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक बूथों पर लाभार्थियों से संपर्क कर उनका समर्थन हासिल कर रही है। सरकार की विकास परक नीतियों से फिर एक बार उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनायेंगे।
उक्त बातें रविवार को भाजपा जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने चिल्लूपार विधानसभा के बड़हलगंज मंडल की बैठक को संबोधित करने के दौरान कही। अजय सिंह ने बताया कि गोरखपुर जिले के सभी 29 मंडलों में लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत जनता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से रुबरु कराया जायेगा। भाजपा सरकार ने गरीबों को निःशुल्क मकान, शौचालय, बिजली कनेक्शन, रसोई गैस, आवास आदि दिया। भाजपा सरकार गरीबों का कल्याण, मजदूरों को खुशहाल और नौजवानों को रोजगार उपलब्ध करा रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अखण्ड प्रताप शाही ने एवं संचालन मण्डल महामंत्री दुर्गेश मिश्र ने किया। बैठक में पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी, माया शंकर शुक्ल, सृंजय मिश्र, स्वतंत्र सिंह, अभिषेक गुप्ता, प्रवासी राजीव यादव, विस्तारक अमित पांडेय, राजेंद्र राय, विश्वामित्र त्रिपाठी, विनय तिवारी, डबलू सोनकर, अखिलेश श्रीवास्तव, अतुल शाही, मानस मणि त्रिपाठी, डीएम शाही, देवेश दुबे, तबस्सुम बानो, राजकुमार निगम, विजयलक्ष्मी जायसवाल, सुमन देवी, दिलीप तिवारी, गुड्डू मिश्र, राजीव पांडेय, महेश उमर, श्रीकांत सोनी, बनवारी प्रसाद सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।