30.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र को मायावती ने बताया हवा हवाई

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पार्टी के मेनिफेस्टो को जारी किया है. कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को उन्नति विधान नाम दिया है. वहीं अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने विपक्षी पार्टी के घोषणा पत्र को हवा हवाई और पाखंड बताया है. मायावती ने कहा, केवल बीएसपी यूपी को गड्ढा, हिंसा, दंगा मुक्त बना सकती है और राज्य में रोजगार और विकास युक्त भरोसेमंद सरकार दे सकती है.

बीएसपी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि एक बार फिर राज्य के लोगों को हवाहवाई बातों, वादों से ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है. जबकि, बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के चलते बदहाल जनता जनविरोधी सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार है.

मायावती ने कहा बीएसपी का सत्ता में बनना एक सुखद परिवर्तन होगा
जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि, यूपी की जनता को ध्यान रहे कि केवल बीएसपी ही राज्य को गड्डा, हिंसा और दंगा मुक्त बना सकती है. वहीं, राज्य में रोजगार और विकास युक्त भरोसेमंद सरकार दे सकती है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि, राज्य में बीएसपी की सत्ता का बनना एक सुखद परिवर्तन होगा. राज्य की जनता जीने के लिए हर दिन जितना तनाव, दुख दर्द झेल रही है वो अभूतपूर्ण है.

मायावती ने आगे कहा कि राज्य में सरकार की गलत नीतियों के चलते जातिवाद, गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई के कारण लोगों को पलायन करना पड़ रहा है. लोग परेशान हैं और बीजेपी को यूपी में अपनी सत्ता जाते दिख रही है. उन्होंने कहा कि सर्वसमाज के लोगों को सर्वजन हियात व सर्वजन सुखाय की नीतियों पर चलने वाली उनकी आजमाई बीएसपी पर ही ज्यादा भरोसा दिख रहा है कि वहीं उनके अच्छे दिन लाने में मददगार साबित हो सकती है.

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: