33.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

AAP के गठन के 9 सालः केजरीवाल बोले, जनता की सेवा में हमें यूं ही करते रहना है

न्यूज़ डेस्क: आम आदमी पार्टी के गठन के 9 साल पूरे होने के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी से लोगों की उम्मीदें बढ़ी हैं, साथ ही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से संविधान की रक्षा करने की दिशा में काम करने की अपील की।

Poonam Advt.
Advt.

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। आम आदमी पार्टी के (आप) के संयोजक केजरीवाल ने 26/11 आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को भी श्रद्धांजलि दी और किसान आंदोलन के एक साल पूरा होने पर किसानों के जज़्बे को भी सलाम किया।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, आज संविधान दिवस है। आम आदमी पार्टी को भी बने आज पूरे नौ साल हो गए हैं। हर गुज़रते दिन के साथ देश के लोगों की उम्मीदें और विश्वास ‘आप’ पर बढ़ता जा रहा है। सभी ‘आप’ कार्यकर्ताओं से मेरी अपील है कि देश के संविधान की रक्षा और जनता की सेवा में हमें दिन-रात यूं ही मेहनत करते रहना है।

केजरीवाल ने 26/11 आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, 26/11 के मुंबई हमले में जान की बाज़ी लगाकर देश की सेवा करने वाले हमारे वीर जवानों की अमर शहादत को, मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। अपने वीर शहीदों का ये देश हमेशा ऋणी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के एक साल पूरे होने पर उन्हें बधाई दी। केन्द्र सरकार ने ये कानून पिछले सप्ताह वापस लेने की घोषणा कर दी थी।

Advt.

केजरीवाल ने ट्वीट किया, आज किसान आंदोलन को पूरा एक साल हो गया है। इस ऐतिहासिक आंदोलन ने गर्मी-सर्दी, बरसात-तूफान के साथ अनेक साज़िशों का भी सामना किया। देश के किसान ने हम सबको सिखा दिया कि धैर्य के साथ हक़ की लड़ाई कैसे लड़ी जाती है। किसान भाइयों के हौसले, साहस, जज़्बे और बलिदान को मैं सलाम करता हूं।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: