31.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

ED के शिकंजे पर मुख्तार अंसारी और करीबी, टीम ने अलग-अलग ठिकानों पर की छापेमारी

न्यूज़ डेस्क: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्रवाई की है. ईडी की टीम ने अंसारी के करीबियों के लखनऊ, गाजीपुर, दिल्ली और मऊ में कई ठिकानों पर छापेमारी की है. योगी 2.0 सरकार के आने के बाद से अंसारी की मुश्किलें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं.

मुख्तार अंसारी के आवास पर भी छापेमारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुख्तार अंसारी के मुहम्मदाबाद स्थित आवास पर भी छापेमारी की है. दरअसल, टीम ने अंसारी और उसके करीबियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, यही कारण है कि अब लखनऊ, मऊ और गाजीपुर जिलों में स्थित अंसारी के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की गई है.

इलाहाबाद से पहुंची ईडी की टीम ने की छापेमारी

इलाहाबाद से पहुंची ईडी की टीम ने मुख्तार अंसारी के करीबी गणेश दत्त मिश्रा, विक्रम अग्रहरि और मुस्ताक खां के घर छापेमारी की है. पुलिस फोर्स के साथ सभी के आवास को घेर लिया गया. इसके साथ ही पड़ोसियों को भी हिदायत दी गई है. सांसद अफजाल, विधायक अब्बास और मन्नू समेत पूर्व विधायक मुख्तार और सिबगतुल्लाह से ईडी पूछताछ कर चुकी है. छापामार कार्रवाई में मुहम्मदाबाद स्थित अंसारी का आवास भी शामिल है.

अंसारी पर जारी है कार्रवाई का सिलसिला

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी पर आज फिर बड़ी कार्रवाई की है. ईडी की टीम ने अंसारी और उसके करीबियों के लखनऊ, गाजीपुर, दिल्ली और मऊ स्थित कई ठिकानों पर छापेमारी की है. यह पहला मौके नहीं है, जब अंसारी पर शिकंजा कसा गया है. योगी 2.0 सरकार के आने के बाद से अंसारी की मुश्किलें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं.

अंसारी की पत्नी और बेटा घोषित हो चुके हैं भगोड़ा

इससे पहले बहुचर्चित एंबुलेंस कांड में अंसारी और उनके 13 साथियों पर गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया था. गैंगस्टर एक्ट के तहत कई गई इस कार्रवाई के बाद बाराबंकी में उसके खिलाफ यह दूसरा केस दर्ज किया गया. इसके अलावा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के परिवार पर भी शिकंजा कसता जा रहा है. मऊ पुलिस ने अंसारी की पत्नी अफसां अंसारी और विधायक बेटे अब्बास अंसारी और साले को भगोड़ा घोषित कर दिया है.

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: