30.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

PM मोदी ने लाल किले पर 9वीं बार राष्ट्र ध्वज फहराया, कही ये बात

न्यूज़ डेस्क: देश की आजादी के 75 वर्ष होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लाल किले पर नौवीं बार राष्ट्र ध्वज फहराया। अपने 83 मिनट के अपने भाषण में उन्होंने देश के सामने 5 प्रण रखे। भ्रष्टाचार, परिवारवाद, भाई-भतीजावाद, भाषा और लोकतंत्र का जिक्र किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के दौर में कदम रख चुका है। इस लड़ाई में उन्होंने देश के हर नागरिक से साथ और आशीर्वाद मांगा। साथ ही कहा कि भ्रष्टाचारियों के प्रति किसी प्रकार की उदारता किसी भी देश को शोभा नहीं देती। प्रधानमंत्री ने लोगों से यह संकल्प लेने का आग्रह किया कि वे ऐसा कुछ नहीं करेंगे, जिससे महिलाओं की प्रतिष्ठा कम होती हो।

उन्होंने कहा कि बोलने में और आचरण में उन्हें (महिलाओं को) अपमानित करने संबंधी विकृति आई है। भारत की तरक्की के लिए महिलाओं का सम्मान एक महत्वपूर्ण स्तंभ है और ‘नारी शक्ति’ का समर्थन करने की आवश्यकता है।
मोदी ने 76वें स्वाधीनता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में युवा पीढ़ी से अगले 25 वर्षों में देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को पूरा करने का आह्वान किया। भ्रष्टाचार, परिवारवाद और भाई-भतीजावाद को देश की प्रगति और उसके लक्ष्यों की राह की दो बड़ी चुनौती बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘अब भ्रष्टाचार के खिलाफ मैं साफ देख रहा हूं कि हम एक निर्णायक कालखंड में कदम रख रहे हैं। बड़े-बड़े भी बच नहीं पाएंगे। जो लोग पिछली सरकारों में बैंकों को लूटकर भाग गए, उनकी संपत्तियां जब्त कर के वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे पास 75 साल का अनुभव है, हमने 75 साल में कई सिद्धियां भी प्राप्त की हैं।

हमने 75 साल के अनुभव में नए सपने भी संजोए हैं, नए संकल्प भी लिए हैं। लेकिन अमृत काल के लिए हमारे मानव संसाधन का आप्टिमम आउटकम कैसे हो, हमारी प्राकृतिक संपदा का आप्टिमम आउटकम कैसे हो, इस लक्ष्य को लेकर के हमें चलना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कभी-कभी हमारा टैलेंट भाषा के बंधनों में बंध जाता है, यह गुलामी की मानसिकता का परिणाम है। हमारे देश की हर भाषा पर गर्व होना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से नया नारा दिया। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने इसमें जय विज्ञान जोड़ा और अब इसमें जय अनुसंधान जोडऩे का समय आ गया है। अब जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान हो।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत लोकतंत्र की जननी है। मदर ऑफ डेमोक्रेसी है। 75 साल की यात्रा में आशाएं, अपेक्षाएं, उतार-चढ़ाव सब के बीच हरेक के प्रयास से हम यहां तक पहुंच पाए। आजादी के बाद जन्मा मैं पहला व्यक्ति था जिसे लाल किले से देशवासियों का गौरव गान करने का अवसर मिला।’

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: