34.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

Republic Day Parade: इस बार 16 मार्चिंग दल, 17 सैन्य बैंड और कुल 25 झांकियां लेंगी हिस्सा, गणतंत्र दिवस परेड में क्‍या कुछ होगा खास? पढ़े पूरी खबर

न्यूज़ डेस्क: इस साल के गणतंत्र दिवस परेड में 16 सैन्य दलों, 17 मिलिट्री बैंड तथा विभिन्न राज्यों, विभागों और सैन्य बलों की 25 झांकियों को शामिल किया जाएगा. भारतीय थल सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी. गणतंत्र दिवस परेड-2022 में सेना का प्रतिनिधित्व घुड़सवारों का एक दस्ता, 14 मशीनीकृत (मैकेनाइज्ड) दस्ते, मार्च करने वाले छह सैन्य दल और उन्नत हल्के हेलीकॉप्टरों के एक फ्लाईपास्ट द्वारा किया जाएगा. सेना के मशीनीकृत दस्ते में एक पीटी-76 टैंक, एक सेंचुरियन टैंक, दो एमबीटी अर्जुन एमके-आई टैंक, एक ओटी-62 टोपस बख्तरबंद कर्मी वाहक, बीएमपी के दो पैदल सेना लड़ाकू वाहन नजर आएंगे.

इसके अलावा, एक 75/24 पैक होवित्जर, दो धनुष होवित्जर, पुल-बिछाने वाली एक पीएमएस प्रणाली, पुल-बिछाने की दो सर्वत्र प्रणाली, एक एचटी -16 इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली, दो तरन शक्ति इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली, एक टाइगर कैट मिसाइल प्रणाली और दो आकाश मिसाइल प्रणाली भी मशीनीकृत टुकड़ी का हिस्सा होगी. पीटी-76, सेंचुरियन टैंक, ओटी-62 और 75/24 पैक होवित्जर ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को हराया था.

सेना के बयान के अनुसार इस बार की परेड में भारतीय सेना के छह मार्चिंग सैन्य दलों में राजपूत रेजिमेंट, असम रेजिमेंट, जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री, सिख लाइट इन्फैंट्री, आर्मी ऑर्डनेंस कोर रेजिमेंट और पैराशूट रेजिमेंट होंगे. बयान में कहा गया कि भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना का एक-एक मार्चिंग दल भी परेड में भाग लेगा. केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों में से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), केंद्रीय औद्योगिक पुलिस बल (सीआईएसएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की पांच टुकड़ियां परेड में भाग लेंगी। कुल मिलाकर सशस्त्र बलों, केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों, दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के 16 मार्चिंग दल परेड में हिस्सा लेंगे। परेड में 17 सैन्य बैंड, पाइप और ड्रम बैंड शामिल होंगे. दो परमवीर चक्र विजेता और एक अशोक चक्र पुरस्कार विजेता भी इस वर्ष की परेड में भाग लेंगे.

Advt.

बयान में कहा गया है कि परेड शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय समर स्मारक पर माल्यार्पण कर सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देने में देश का नेतृत्व करेंगे. गणतंत्र दिवस पर परेड सुबह 10.30 बजे शुरू होगी और दोपहर 12 बजे संपन्न होगी. दो टीमें – भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की एक पुरुष टीम और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एक महिला टीम – मोटरसाइकिल पर अपने करतब दिखाएगी.

बयान में कहा गया है कि लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा, जनरल ऑफिसर कमांडिंग दिल्ली एरिया, परेड कमांडर होंगे और मेजर जनरल आलोक काकर, चीफ ऑफ स्टाफ दिल्ली एरिया, परेड के सेकेंड-इन-कमांड होंगे. परेड के दौरान विजय चौक से नेशनल स्टेडियम तक राजपथ पर मार्च किया जाएगा

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: