30.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए लड़ रहे कांग्रेसी नेता, ‘कमजोर सरकार’ को हटाना होगा: केजरीवाल

न्यूज़ डेस्क: आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए कांग्रेस में अंदरूनी कलह है और नेताओं को लोगों की परवाह नहीं है। चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ अपना हमला जारी रखते हुए, केजरीवाल ने कहा कि ‘‘कमजोर सरकार’’ अभी भी बेअदबी और बम विस्फोट के मामलों को सुलझाने में सक्षम नहीं है।advt

केजरीवाल ने पटियाला में पार्टी के ‘शांति मार्च’ के दौरान कहा, ‘‘एक कमजोर सरकार है और वे (सत्तारूढ़ दल के नेता) मुख्यमंत्री पद के लिए आपस में लड़ रहे हैं। सत्ता की लड़ाई चल रही है… हमें इस सरकार को हटाना है और एक ईमानदार सरकार लानी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कुछ दिन पहले, स्वर्ण मंदिर में बेअदबी का प्रयास किया गया था। एक व्यक्ति ने यह प्रयास किया था (जिसे बाद में पीट-पीट कर मार डाला गया था) … लेकिन कोई षड्यंत्रकारी है, जो अभी तक पकड़ा नहीं गया है। राज्य सरकार ने कहा कि वह 48 घंटे के भीतर पकड़ा जाएगा। लेकिन, 10 दिन बीत चुके हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस घटना के कुछ दिनों बाद लुधियाना में बम धमाका हुआ था। कोई नहीं जानता कि षडयंत्रकर्ता कौन है।’’ केजरीवाल ने आरोप लगाया कि राज्य में शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने के लिए बेअदबी और विस्फोट की घटनाओं को अंजाम दिया गया और पिछले विधानसभा चुनावों में इसी तरह की रणनीति का इस्तेमाल किया गया था।

Advt.

उन्होंने कहा, ‘‘2017 के चुनाव से पहले भी मौर मंडी में बम विस्फोट हुआ था। वर्ष 2015 में बेअदबी की घटना हुई थी। अगर इन घटनाओं के षडयंत्रकारियों से सख्ती से निपटा जाता, तो कोई भी इस तरह के कृत्यों को दोहराने की हिम्मत नहीं करता।’’ दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि केवल राज्य का ‘आम आदमी’ ही इसे बचा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘इसे हासिल करने के लिए तीन करोड़ पंजाबियों को एक साथ आना होगा।’’ उन्होंने कहा कि कहा कि उनकी पार्टी लोगों को सत्ता देने और उन्हें निर्णय लेने में सक्षम बनाने में विश्वास करती है।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: