34.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

बहू अपर्णा यादव को शिवपाल की नसीहत, बोले- सपा में ही रहें और काम करें

न्यूज़ डेस्क: समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव के भाजपा में जाने की अटकलों पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) प्रमुख शिवपाल यादव ने उन्हें नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अपर्णा को अभी सपा में ही रहना चाहिए और पार्टी के काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए पहले काम करें और फिर टिकट की उम्मीद करें।

दरअसल, पिछले कुछ वक्त से अपर्णा यादव के भाजपा में जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि अपर्णा यादव लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहती हैं। लेकिन इस सीट से भाजपा के कई दावेदार हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में अपर्णा यादव ने इसी सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी। इसके बावजूद वो लगातार लखनऊ कैंट इलाके में सक्रिय रहीं और उनकी पहचान एक समाजिक कार्यकर्ता के रूप में होने लगी।

पिछला विधानसभा चुनाव हारने के बाद अर्पणा यादव के कई बार भाजपा में जाने की अटकलें लगाई गईं और उन्होंने इसका खंडन भी किया था लेकिन इस बार उनका जाना लगभग तय माना जा रहा है क्योंकि उनके पिता भाजपा में शामिल हो गए हैं।

अपर्णा यादव जिस सीट से टिकट चाहती हैं भाजपा के लिए वह देना आसान नहीं होगा क्योंकि कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं रीता बहुगुणा जोशी अपने बेटे को इस सीट से चुनाव लड़वाना चाहती हैं और उन्होंने पार्टी से अपने बेटे के लिए लखनऊ कैंट का टिकट मांगा है और अगर ऐसा नहीं होता है तो रीता बहुगुणा जोशी के रूप में पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि उनके सपा के साथ संपर्क में होने की अटकलें हैं।

सपा के चिह्न पर उम्मीदवार उतारेंगे शिवपाल

शिवपाल ने अपने भतीजे अखिलेश के साथ चुनावी गठबंधन कर लिया है। ऐसे में शिवपाल के उम्मीदवार सपा के चुनाव चिह्न पर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इतना ही नहीं सीट शेयरिंग फॉर्मूला भी तय हो चुका है।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: