34.2 C
Noida
Sunday, October 2, 2022

Download App

5 राज्यों में चुनाव से पहले राहुल गांधी गए इटली, सुरजेवाला बोले- वो निजी दौरे पर हैं

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी के 137वें स्थापना दिवस समारोह के अगले दिन संक्षिप्त विदेश यात्रा पर रवाना हो गए हैं। समझा जाता है कि वह इटली की संक्षिप्त यात्रा पर हैं।

सोशल मीडिया पर उनको लेकर अलग-अलग टिप्पणी की जा रही हैं। ट्विटर पर राहुल गांधी को ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स कई तरह के मीम्स भी बना रहे हैं। राहुल गांधी का इस वक्त छुट्टी पर जाना समझ से परे है जबकि कुछ ही महीनों बाद देश के पांच राज्यों में चुनाव होने जा रहा है।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘राहुल गांधी संक्षिप्त निजी यात्रा पर गए हैं। भाजपा और मीडिया में उसके दोस्तों को अनावश्यक अफवाहें नहीं फैलानी चाहिए।’

Advt.

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी को तीन जनवरी को पंजाब के मोगा में एक चुनावी रैली को संबोधित करना है और वह संभवत: उससे पहले ही लौट आएंगे। पांच राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनावों की घोषणा जनवरी के मध्य में होने की संभावना है।

राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर न सिर्फ भाजपा बल्कि कई विपक्ष के नेता भी सवाल उठाने लगे हैं। हाल ही में तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी राहुल गांधी के ार-बार विदेश जाने को लेकर इशारों-इशारों में तंज कसा था।

सम्बंधित खबर

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

5,058फैंसलाइक करें
85फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

Latest Articles

अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती पर अयोध्या में उनके नाम से चौक का उद्घाटन...

अयोध्या से प्रयागराज तक पदयात्रा करेगी आम आदमी पार्टी, जानिए कब से होगी शुरू

न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में व्यस्त है और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अपनी ‘सावधान यात्रा’ शुरू कर दी है,...

PFI पर CM योगी की दो टूक- ये नया भारत है, राष्ट्र की सुरक्षा में खतरा बने संगठन स्वीकार्य नहीं

न्यूज़ डेस्क: केंद्र सरकार ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है....

बिहार में नीतीश पर बरसे अमित शाह, पूछा- दलबदल कर नीतीश बाबू PM बन सकते हैं क्या?

न्यूज़ डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 'जन भावना महासभा' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को...

बिलावल भुट्टो ने उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत बोला- अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन का लंबा रहा है पाकिस्तानी इतिहास

न्यूज़ डेस्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि "अल्पसंख्यकों के अधिकारों का घोर उल्लंघन" जैसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है जिससे पाकिस्तान...
%d bloggers like this: